featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 08 जून को इन राशियों को मिलेगी व्यवसाय में सफलता, जानें आज का राशिफल

aaj-ka-rashifal-

Aaj Ka Rashifal: आज वृष, मकर व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें। यहां पढ़ें 08 जून 2022 का राशिफल।

मेष
चन्द्रमा के बाद खष्ठम व एकादश शनि आर्थिक लाभ देंगे । आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। शुक्र शुभ है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी।

वृष
आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम दाम्पत्य जीवन को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। सूर्य इसी राशि में शुभ है लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी मित्रता लाभ प्रदान करेगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन
बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।

कर्क
आज का दिन जॉब में सफलता का है। छात्र कॅरियर को लेकर असमंजस में होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

सिंह
इस राशि मे गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग का दान करें।

कन्या
चन्द्रमा का इस राशि में गोचर शुभ हैं। शिक्षा में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

तुला
संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ भी लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक
आज जॉब में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। विष्णु जी की पूजा करें।

धनु
गुरु चतुर्थ आज चन्द्रमा सिंह व सूर्य पंचम में हैं। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल का दान करें।

मकर
चन्द्रमा नवम व शनि इस राशि से द्वितीय हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें अन्न का दान करें।

कुंभ
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज दिवस में सफलता के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें । बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जांब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

मीन
चन्द्रमा व सूर्य धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

Related posts

सीएम मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के जरिए अब होगी विभागों के परफॉर्मेन्स की रैंकिंग

piyush shukla

मध्यप्रदेश चुनाव में राम के सहारे जीतेगी कांग्रेस ? निकाली राम वन गमन पथ यात्रा

mahesh yadav

सीताराम येचुरी पर हमले की कोशिश

Srishti vishwakarma