featured उत्तराखंड राज्य

निकाय चुनावःहम प्रत्याशी से नहीं सीधा सत्ताधारी पार्टी से लड़ रहे हैं-पूर्व मंत्री

निकाय चुनावःहम प्रत्याशी से नहीं सीधा सत्ताधारी पार्टी से लड़ रहे हैं-पूर्व मंत्री

उत्तराखंडः सूबे में  निकाय चुनाव को लेकर मचे घमासान में अब राजधानी में भी दो राजनीति प्रतिद्वन्दी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं।जहां सूबे में भाजपा ने सुनील उनियाल गामा को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल को मैदान में उतारा है।दिनेश अग्रवाल के मैदान में आने के बाद से ही भाजपा समेत अन्य दलों में अब हलचल मची हुई है।

 

निकाय चुनावःहम प्रत्याशी से नहीं सीधा सत्ताधारी पार्टी से लड़ रहे हैं-पूर्व मंत्री
निकाय चुनावःहम प्रत्याशी से नहीं सीधा सत्ताधारी पार्टी से लड़ रहे हैं-पूर्व मंत्री

इसे भी पढ़ेःउत्तराखंडः निकाय चुनाव में बागी नेता बने पार्टियों के लिए राह का रोड़ा.

दिनेश अग्रवाल अपनी लोकप्रिय छवि और जनता के साथ सीधे जुड़ाव को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।ऐसे में दिनेश अग्रवाल भाजपा के साथ अन्य की गणित भी प्रभावित करने के साथ बड़ा उलटफेर भी कर सकते हैं।दिनेश अग्रवाल के साथ भारत खबर की टीम ने विशेष बातचीत की है,यहां हम आपको बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ेःपूर्व आतंकी कमांडर सैफुल्ला फारूक भाजपा के टिकट पर श्रीनगर से निकाय चुनाव लडे़गा

कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने विकास की बात करते हुए कहा कि देहरादून की जनता विकास चाहती है। उन्होंने कहा राजधानी में सफाई की समस्या,पानी की समस्याओं से परेशान जनता विकास करने वाले को ही वोट देगी। अग्रवाल ने कहा कि विकास के आधार पर यह चुनाव होगा। पुर्व मंत्री ने कहा कि जनता एक स्मार्ट सिटी के तौर पर देहरादून का विकास चाहती है।

देहरादून आज कूड़े के ढ़ेर में तब्दील हो गया

अग्रवाल ने कहा कि देहरादून आज कूड़े के ढ़ेर में तब्दील हो गया है।इलिए जनता का विश्वास बीजेपी से उठ चुका है। अग्रवाल ने कहा कि सत्ता के खिलाफ चुनाव लड़ना भले ही एक चुनौती है,लेकिन जनता बीजेपी की नीतियों से असंतुष्ट है। जनता राजधानी को एक क्लीन सिटी बनाना चाहती है। इन्हीं अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए जनता परिवर्तन करेगी। वहीं कांग्रेस के ही बागी हुए नेताओं के संबंध में अग्रवाल ने कहा कि उनको मनाया जाएगा।साथ ही पूर्व मंत्री ने कहा कि सत्ता के खिलाफ निश्चित तौर पर जीत दर्ज की जाएगी।

महेश कुमार यादव

Related posts

यूपी बीजेपी का जनसंपर्क अभियान शुरू, घर-घर बटेंगे योगी-मोदी की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड

Neetu Rajbhar

Oops! शॉर्ट ड्रेस पहनकर Rashmika Mandanna हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

Rahul

18 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul