featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 07 जून को इन राशियों पर हनुमान जी की कृपा, आइए जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal 2 Aaj Ka Rashifal: 07 जून को इन राशियों पर हनुमान जी की कृपा, आइए जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 07 जून 2022 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल……

मेष
आज पंचम चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। हेल्थ को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

वृष
आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन
आज के दिन गुरु व चन्द्रमा गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

कर्क
सूर्य दशम में,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वितीय भाव में शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज चन्द्रमा के द्रव्य चावल व दही का दान करें।

सिंह
इस राशि में गोचर कर रहा चन्द्रमा शुभ है। सूर्य जॉब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें व गुड़ का दान करें।

कन्या
सूर्य अष्टम राजनीति के लिए शुभ है। चन्द्रमा द्वादश भाव में है। गुरु सप्तम मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। बड़े भाई से लाभ हो सकता है।

तुला
सूर्य वृष तथा चन्द्रमा एकादश भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर प्रोमोशन संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। व्यय पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
सूर्य खष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य में प्रगति देंगे। चन्द्रमा दशम तथा गुरु पँचम मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है । कन्या व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व नारंगी शुभ है। राशि स्वामी मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

धनु
आज गुरु चतुर्थ, सूर्य पँचम व चन्द्रमा भाग्यभाव में गोचररत है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।

मकर
गुरु तृतीय ,सूर्य चतुर्थ तथा चन्द्रमा अष्टम भाव में गोचर करेंगे। शनि द्वितीय में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।

कुंभ
चन्द्रमा सप्तम व शनि इसी राशि में है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा शुभ रहेंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।हरा व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। तिल का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
सूर्य इसी राशि से द्वितीय व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ में है। धन प्राप्ति के संकेत हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। धार्मिकता कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

Related posts

मुंबई में बारिश ने फिर मचाया हाहाकार, एयरपोर्ट, ट्रेन, कॉलेज सब बंद

Rani Naqvi

अगर चेहरे पर चाहिए ग्लो तो, इन फूड्स को कभी ना खाएं

Saurabh

कोरोना वायरस और सामान्य फ्लू में ऐसे करें अंतर, दोनों में है बहुत फर्क

Shubham Gupta