featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 20 जुलाई को इन राशियों का भाग्य सूर्य की तरह चमकेगा, आइए जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal 3 Aaj Ka Rashifal: 20 जुलाई को इन राशियों का भाग्य सूर्य की तरह चमकेगा, आइए जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 20 जुलाई 2022 को दिन बुधवार है और श्रावण मास कृष्ण पक्ष की सप्तमी/अष्टमी है। बुधवार का दिन गणेश भगवान की पूजा के लिए समर्पित होता है। आइए जानें आज का राशिफल

मेष
आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। परिवार में विवाद की भी संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष
सूर्य तृतीय व चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश में है। आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन
बुध व शुक्र वित्तीय लाभ देंगे। आज के दिन यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा व आसमानी रंग शुभ है। अन्न दान करें। असत्य से बचें।

कर्क
इस राशि का सूर्य, गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी राशि से दशम है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। विष्णु जी उपासना के साथ श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व पिता का आशीर्वाद लें।

सिंह
आज भाग्य स्थान में गोचर रत चन्द्रमा भाग्य को बल देगा।व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। धार्मिक यात्रा को टालना ठीक नहीं है। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व दही का दान करें।

कन्या
गुरु मीन व चन्द्रमा अष्टम भाव में शुभ है। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। सुंदरकांड का पाठ करें। नीला व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। यात्रा से लाभ हो सकता है। उड़द का दान करें।

तुला
सूर्य कर्क व चन्द्रमा मेष में इस राशि के लिए शुभ है। जॉब को लेकर परिवर्तन संभव है। सुंदरकांड का पाठ करें। आज मेष व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व लाल रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
आज सूर्य नवम व चन्द्रमा खष्ठम मंगलमय है। आज का दिन मीडिया व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी व पीला शुभ है। तिल का दान करें।

धनु
आज चन्द्रमा चतुर्थ व सूर्य सप्तम है। संतान की सफलता को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। बिजनेस में उन्नति के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मसूर व मूंग का दान करें।

मकर
चन्द्रमा चतुर्थ छात्रों के लिए अनकूल रहेंगे। राजनीति में प्रोग्रेस है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। जाँब सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है।

कुंभ
खष्ठम सूर्य शिक्षा व सन्तान के लिए शुभ है। शनि इसी राशि से द्वादश व तृतीय चन्द्रमा शुभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। विष्णु की उपासना करें व चने की दाल का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
चन्द्रमा इस राशि से अगली राशि में रहेंगे। मीन के गुरु से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा तनाव संभावित है। आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

Related posts

PAK: 26/11 हमले के मास्टरमाइंड को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

Hemant Jaiman

आरबीआई गवर्नर की आलोचना करने वालों पर स्वामी का करारा प्रहार

bharatkhabar

‘सूरमा’ देख फिल्मी सितारें हुए दिलजीत के फैन, कर रहे हैं तारीफ

mohini kushwaha