featured धर्म

3 अक्टूबर 2021 राशिफल: जानें किस राशि को मिलने वाला है भाग्य का साथ

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि- जीवनसाथी की सेहत का  ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। अपने फैसलों पर पूरा ध्यान देने की जरुरत है, अगर आज आप  कोई निवेश करना चाहते हैं तो सलाह लेकर ही करें। वरना हानि का सामना कर पड़ सकता है। किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। घर में सुख शांति बनी रहेगी।

वृष राशि- संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है, आत्‍मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी, साथ ही  परिवार में परेशानी   बढ़ सकती हैं। भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।  वाणी पर ध्यान रखें, वाद- विवादों से बचें।

मिथुन राशि- घर-परिवार पर वाद-विवाद से बचें। शादीशुदा लोगों के जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आज आपका आत्मविश्वास देखने लायक होगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने के योग हैंं।

कर्क राशि- नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है, जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है, मां का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

सिंह राशि-  आज आपका स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, जीवन में कोई परेशानी आ सकती है। किसी पुराने दोस्त की वापसी हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें, आज कोई भी निवेश करने से बचें।

कन्या राशि- धन की कमी के कारण आपको आर्थिक परेशानियों  का सामना करना पड़ सकता है, सेहत का ध्यान रखें, आज आप जाने या अनजाने में आप दूसरों को चोट पहुंचा सकते हैं।

तुला राशि- आज आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं, आज आपके  हल्के-फुल्के खर्चे होंगे। वाहन चलाते समय ध्यान रखें, आज किसी खास से आपकी मुलाकात होगी। धन के मामले में लाभ की स्थिति बनी हुई है। आज कर्ज देने और लेने  से बचें।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे, नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। अफसरों का सहयेाग मिलेगा, आप बहुत सारे काम निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। घरेलू मामले सुलझेंगे।

धनु राशि- आज आपकी नये लोगों से मुलाकात हो सकती है,  अहंकार से दूर रहें। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत को लेकर परेशान  हो सकते हैं। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है।

मकर राशि- अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।

कुंभ राशि– आज का दिन मिला-जुला रहेगा, जमीन जायदाद संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। परिवार में अच्छा  माहौल रहेगा,  वाणी पर संयम रखें,  वरना लड़ाई झगडा हो सकता है।

मीन राशि– आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें,  धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे, किसी धार्मिक यात्रा का प्रवास हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

 

 

Related posts

Aaj Ka Rashifal: 28 मई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

Rahul

पेगासस जासूसी मामला: कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग पर SC कल सुनाएगा फैसला

Rahul

आखिर मदर्स डे मनाने की जरूर क्यों पड़ी, जानिए मदर्स डे का क्या इतिहास?

Mamta Gautam