featured धर्म

2 नवंबर 2021 का राशिफल : धनतेरस आज, जानें किस राशि के जातकों का होगा आज आर्थिक लाभ

1520063527 horoscope predictions 2 नवंबर 2021 का राशिफल : धनतेरस आज, जानें किस राशि के जातकों का होगा आज आर्थिक लाभ

राशिफल || ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आज 2 नवंबर 2021 मंगलवार का दिन कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि है। कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस कहा जाता है। आर्थिक दृष्टि से धनतेरस का त्यौहार काफी महत्वपूर्ण है।  आज चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेगा। वही आज के दिन कई राशियों की लिए विशेष योग बन रहा है। तो आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा होने वाला है नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा रहेगा पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। व्यापार से जुड़े किसी नए काम को करने का शुभ अवसर है कार्य को योजना बनाकर करें जल्दबाजी न करें। आय से अधिक खर्च न करें नए लोगों से मुलाकात होगी।

वृषभ राशि

आज के दिन काम को लेकर थोड़ा तनाव बना रहेगा। कार्य में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें। कार्य को समय से पूरा करने की कोशिश करें। किसी को कर्ज देने से रुके। प्रेम प्रसंग के मामले में कुछ वाद विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रेम से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। अपने काम को लेकर दूसरे पर पूरा भरोसा न करें। सावधानी बनाए रखें धोखा मिल सकता है। शिक्षा से जुड़े मामलों में तरक्की होगी। कड़ी मेहनत करते रहें। व्यापारी दृष्टिकोण से दिन अच्छा बना रहेगा। 

कर्क राशि

पारिवारिक माहौल आज खुशियों से भरा रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। धन लाभ होने का योग बना हुआ है। व्यर्थ का खर्च करने से बचें। जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें। अधिक खर्चों के कारण परेशानी हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर है। आज इन लोगों का मन काफी प्रसन्न रहेगा। लेकिन नकारात्मक विचारों से बचना है अपने आसपास के माहौल को हंसी मजाक भरा रखना है। आज आपके स्वास्थ्य सुधार हो सकता है क्रोध में आकर अपने जीवन साथी को कुछ कटु वचन ना कहे नहीं तो रिश्ता बिगड़ सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आज मानसिक स्तर काफी बेहतर रहेगा।आज आजीविका से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के फ़ैसले से आज आप नाराज हो सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज कई सफलता हासिल करने का योग बन रहा है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। परिवार जनों के फैसलों से आज आपन नाखुश हो सकते है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज सामाजिक रुप से सम्मान मिलने की संभावना बन रही है। साथ ही प्रेम प्रसंग में विस्तार के साथ आर्थिक रूप से मजबूती बनी रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज कोई अच्छा समाचार मिल सकता है बुजुर्गों का माता पिता का आशीर्वाद लेने से कामों कार्य में सफलता मिलेगी व्यवसायिक कारोबार को स्थापित करने का शुभ योग है। वही जॉब तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज मन विचलित रहेगा। लेकिन आज आपको अपने मानसिक तौर पर खुश व मजबूत रखना है। लोहे का व्यापार करने वाले व्यापारियों को धन का लाभ होगा। वही अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें ठंडे खानपान से बचें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिति से काफी बेहतर है। आज इस राशि के लोगों को कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य प्रेम संबंधों में सुधार होने की संभावना है। यदि कोई काम आपका पेंडिंग पड़ा हुआ है तो उसे जल्द से जल्द पूरा करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी स्वास्थ्य स्थिति अच्छी रहेगी नए व्यापार को शुरू करने का काफी शुभ योग बन रहा है आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे वही व्यवसाय जगत के लोगों को आज आर्थिक रूप से बड़े लाभ होने की संभावना बन रही है।

Related posts

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सर्जिकल स्ट्राइक को बताया फर्जी

shipra saxena

मुख्तार अंसारी को यूपी वापस भेजने की सुनवाई से पहले योगी सरकार का SC में हलफनामा

Shailendra Singh

राम मंदिर के लिए उमड़ी भक्तों की श्रद्धा, अब तक दिया इतना चंदा

sushil kumar