नई दिल्ली। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भारतीय वायुसेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को मंगलवार को ‘फर्जी’ करार दिया। उन्होंने साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर इससे राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप भी लगाया। निरुपम ने ट्वीट कर कहा, हर भारतीय पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक चाहता है, लेकिन भाजपा द्वारा राजनीतिक लाभ उठाने के लिए फर्जी (सर्जिकल स्ट्राइक) नहीं।
महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता की टिप्पणियां भारतीय वायुसेना द्वारा 28 सितंबर की रात नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक और इसमें आतंकवादियों के सात ठिकाने ध्वस्त करने के बाद आया है। भारतीय सेना ने 18 सितंबर को जम्मू एवं कश्मीर के उरी में सेना के शिविर पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक किया। उरी में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे।