Breaking News featured देश भारत खबर विशेष राजस्थान

आंतरिक सुरक्षा अकादमी केंद्र रिजर्व पुलिस बल ने मनाया संविधान दिवस, पुलिस महानिदेशक ने पढ़कर सुनाई प्रस्तावना

a19056cf 7b54 4ad3 bbba a4cb26d240d6 आंतरिक सुरक्षा अकादमी केंद्र रिजर्व पुलिस बल ने मनाया संविधान दिवस, पुलिस महानिदेशक ने पढ़कर सुनाई प्रस्तावना

माउंट आबू से मगन प्रजापति की रिपोर्ट

माउंट आबू। आंतरिक सुरक्षा अकादमी केंद्र रिजर्व पुलिस बल ने संविधान दिवस मनाया। इसके साथ ही केके थॉमस जॉब उपमहानिरीक्षक ने संविधान दिवस पर परेड को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई। परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा भारत के संविधान निर्माता के रूप में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को जाना जाता है। इस दौरान कार्यक्रम में के के पांडे, कमांडेड डॉक्टर मोहम्मद अकबर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिज्ञान कुमार, संजय पूनिया, करतार सिंह कपूर उप कमांडेंट तथा अकादमी के सभी राजपत्रित अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया-

बता दें कि संविधान दिवस के मौके पर देश के लगभग सभी हिस्सों में संविधान की शपथ दिलाई जा रही है। संविधान की शपथ दिलाने को मुख्य कारण उसमें लिखे मौलिक कर्तव्यों और अधिकारों को बताना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला तक सभी ने संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। ऐसा ही सिरोही जिले में देखने को मिला। जहां सिरोही जिले की पर्वतीय पर्यटन नगरी के माउंट आबू आंतरिक सुरक्षा अकादमी केंद्र रिजर्व पुलिस बल ने पुलिस महानिदेशक अरुण कुमार के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। वहीं जिसके चलते केके थॉमस जॉब उपमहानिरीक्षक द्वारा संविधान दिवस परेड को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई गई तथा परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के संविधान निर्माता के रूप में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को जाना जाता है। संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 माह 18 दिन का समय लगा था।

ये लोग रहे मौजूद-

इसके आगे उन्होंने बताया कि इसे 26 नवंबर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को संबोधित किया गया एवं 26 जनवरी 1950 को इस संविधान को लोकतांत्रिक प्रणाली के साथ संपूर्ण भारत में लागू किया गया। इसलिए प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में बनाया जाता है। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान के के पांडे कमांडेड डॉक्टर मोहम्मद अकबर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिज्ञान कुमार संजय पूनिया प्रताप सिंह कपूर खूब कमांडेड तथा अकादमी के सभी राजपत्रित अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Related posts

इस बार 13 अप्रैल से शुरू हो रहे नवरात्र, माता के इन स्वरूपों के कर लें दर्शन  

Aditya Mishra

Aaj Ka Rashifal: 06 जुलाई को इन राशियों में मिलेगी व्यवसाय में सफलता, जानें आज का राशिफल

Rahul

चुनाव गहमागहमी: प. बंगाल में हिंसा की सूचना, CPM नेता सलीम के काफिले पर भी हमला

bharatkhabar