featured देश राज्य

जेल के पास किसी भी संदिग्ध को देखते ही गोली मारने के आदेश

dera sacha sauda, gurmeet ram rahim singh, rape case, cbi, court

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम को रेप केस के मामले में सोमवार को सजा का एलान किया जाएगा। फिलहाल राम रहीम रोहतक की जेल में बंद है। सरकार ने जेल के पास किसी भी संदिग्ध को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए हैं। बीते शुक्रवार को बाबा के कोर्ट जाने पर जिस तरह की हिंसा हुई उसको देखते हुए सरकार एस बार सुरक्षा में कोई नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पंजाब और हरियाणा में सेना की दो टुकड़ियां तैनात की गई है।

dera sacha sauda, gurmeet ram rahim singh, rape case, cbi, court
dera sacha sauda ram rahim

बता दें कि पंजाब के मुक्तसर, मनसा जिलों और हरियाणा के सिरसा और पंचकूला में सेना तैनात की गई है। सेना की एक टुकड़ी में करीब 120 जवान होते हैं। वहीं सिरसा, रोहतक अंबाला, पंचकूला, सहित कई जिलों में धारा 144 जारी रहेगी। सरकार ने कहा कि जो लोग हिंसा फैलाने की कोशिश करें उनसे सख्ती से निपटा जाए। सरकार ने सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए आदेश दिए हैं कि अगर किसी भी संदिग्ध को देखा जाए तो उसे देखते ही गोली मार दी जाए। साथ ही सरकार ने सभी सीमाओं को सील करने के लिए भा कहा है और आने वाले हर एक शख्स की सख्ती से तलाशी करने के आदेश दिए हैं।

वहीं अधिकारी रोहतक पहुंच चुके हैं। साथ ही सीएम को रिपोर्ट दी जा रही है। वहीं अजीत डोबाल हालातों पर पूरी तरह से नज़र बनाए हुए हैं। इस मामले का खुलासा साल 2002 में बाबा के आश्रम में काम करने वाली एक साध्वी ने चिट्ठी लिख कर किया था। उसने अपने साथ यौन शोषण का भी जिक्र किया था।

Related posts

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 56 हजार के पार

Rani Naqvi

Sarkari Naukri 2021: पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्ती

Kalpana Chauhan

भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया: अजय कुमार लल्लू

Aditya Mishra