Breaking News featured देश भारत खबर विशेष राज्य

दिल्ली के सीएम केजरीवाल का अनुमान, सोमवार तक खतरे से उपर हो जाएगी यमुना नदी

arvind kejariwal दिल्ली के सीएम केजरीवाल का अनुमान, सोमवार तक खतरे से उपर हो जाएगी यमुना नदी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी के सोमवार शाम तक खतरे का निशान पार करने का अंदेशा जताते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से अनुरोध किया कि वे प्रशासन की ओर से बनाए गए अस्थायी शरण स्थलों में चले जाएं।

केजरीवाल ने कहा कि सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने रविवार को यमुना नदी में 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह पानी सोमवार शाम तक दिल्ली पहुंच सकता है और यमुना के 207.32 मीटर के खतरे के निशान को पार कर सकता है।’’

अबतक 2,120 अस्थाई शरण स्थल बनाए गए हैं, जहां खाना, पानी और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, निचले इलाकों में रहने वाले 23,800 से ज्यादा लोगों को वहां से निकालने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अनुरोध किया कि वे क्षेत्र छोड़ दें, जहां बाढ़ आने का अंदेशा है।

Related posts

सुशीला तिवारी अस्पताल में जल्द शुरू होगी OPD, मरीजों को मिलेगी राहत

pratiyush chaubey

लड़की को सात बार बेचा, रेप किया और फिर पागल से करा दी शादी

Yashodhara Virodai

TV टॉक शो पर इमरान खान के पार्टी नेता ने पाक मंत्री को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

rituraj