featured राज्य

BJP नेता की गोली से घायल हुई महिला, आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग में महिला घायल BJP नेता की गोली से घायल हुई महिला, आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी फॉर्म हाउस में नए साल के जश्न पर बीजेपी नेता को फायरिंग करना महंगा पड़ गया। जी हां नए साल में जश्न के दौरान गोली चलने से महिला के सिर में चोट लग गई थी। महिला का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। मामले में आरोपी और बिहार के पूर्व विधायक राजू प्रताप सिंह को बिहार और गोरखपुर के पास यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

फायरिंग में महिला घायल BJP नेता की गोली से घायल हुई महिला, आरोपी गिरफ्तार
BJP नेता की गोली से घायल हुई महिला, आरोपी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-हनुमान जी को मुसलमान जाति का बताने में जुटे बीजेपी नेता बुक्कल नवाब

गौरतलब है कि आरोपी हादसे के बाद दिल्ली से भागने की फिराक में था। वह अपनी निजी कार से दिल्ली से बिहार के लिए रवाना हो गया था। हालांकि उसकी पुलिस को चकमा देने की यह योजना सफल नहीं हुई और विधायक गोरखपुर के पास से पकड़ा गया। दरअसल पूर्व विधाक के विरुद्ध शिकायत मिलने पर पुलिस ने दिल्ली में उसके कई ठिकानों पर तलाशी शुरू कर दी थी। वहीं एक टीम बिहार भी भेजी थी। साथ ही दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस से भी संपर्क बनाया। यूपी पुलिस ने राजू को गोरखपुर के पास से हिरासत में लिया।

इसे भी पढ़ें-अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के समर्थन में बीजेपी नेता मेनका गांधी

आरोपी राजू प्रताप सिंह बिहार में विधायक रह चुका है। पहले वह जनता दल यूनाइटेड में रहा और अब वह भारतीय जनता पार्टी में है। पूर्व विधायक राजू प्रताप सिंह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के खरौनी के आनंदपुर गांव का रहने वाला है। मालूम हो कि राजू ने एमटेक किया है और इसके बाद उसने महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की।

राजू सिंह पर ही गोली चलाने का आरोप है। गौरतलब है कि दिल्ली के जिस फार्म हाउस में गोली चली वह राजू की मां के नाम पर है। नए साल की पार्टी के दौरान गोली चलने से घायल हुई महिला को वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यह वाकया 31 दिसंबर का है।

दिल्ली के फतेहपुर बेरी के मांडी गांव के रोज फार्म हाउस में नए साल की पार्टी में जश्न हो रहा था। करीब 12 बजे रात को राजू प्रताप सिंह हवा में गोली चलाने लगा। जानकारी के अनुसार उसने करीब तीन राउंड गोलियां हवा में चलाईं। इस हर्ष फायरिंग में एक महिला के सिर में भी गोली लग गई।

इसे भी पढ़ें-बुलंदशहर हिंसा: बीजेपी नेता कर रहे थे शहीद इंस्पेक्टर को हटाने की मांग!

चोटिल हुई महिला के पति विकास गुप्ता ने शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राजू प्रताप सिंह नाम के शख्स ने गोली चलाई है। विकास की शिकायत पर फतेहपुर बेरी थाना पुलिस ने राजू सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।  राजू सिंह की तलाश में जुट गई है। पुलिस इस जांच में जुटी है कि इस पार्टी का आयोजक कौन था  विकास और उनकी पत्नी को किसने यहां पर निमंत्रित किया। पुलिस ने फार्म हाउस के सीसीटीवी कैमरे भी  अपने कब्जे में लिए हैं।

 

Related posts

घर बैठे मिलेंगे मिस्त्री, पेंटर और ड्राइवर, सरकार के सेवा मित्र पोर्टल पर मिलेगी सुविधा

Aditya Mishra

फतेहपुर: टीकाकरण को उमड़े लोग, नौ हजार से ज्‍यादा लोगों को लगी वैक्‍सीन

Shailendra Singh

यूपी में शहरों के नाम बदलने पर सीएम योगी का बयान, बोले आगे भी जरूरत पड़ी तो यही करेंगे

Rani Naqvi