featured दुनिया देश

दिल्लीः UN ने पीएम मोदी को ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’ आवार्ड से सम्मानित किया

दिल्लीः UN ने पीएम मोदी को ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’ आवार्ड से सम्मानित किया

दिल्ली में हुए कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र संघ के चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने प्रधानमंत्री को ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’ आवार्ड देकर सम्मानित किया है।बता दें कि यह आवार्ड पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) ने प्रधानमंत्री को आज चैंपियंस ऑफ अर्थ के खिताब से सम्मानित किया।

 

दिल्लीः UN ने पीएम मोदी को ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’ आवार्ड से सम्मानित किया
दिल्लीः UN ने पीएम मोदी को ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’ आवार्ड से सम्मानित किया

इसे भी पढ़ेःपीएम मोदी को पर्यावरण क्षेत्र में काम के लिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान से किया गया सम्मानित

बता दें कि पीएम मोदी के अलावा ये अवॉर्ड फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो को भी दिया गया है।कुछ दिनों पहले ही संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से इस अवॉर्ड का ऐलान किया गया था।मौजूद रहीं।सुषमा स्वराज ने कार्यक्रम में कहा कि देश के लिए गौरव का दिन है। जब पेरिस समझौते से कुछ विकसित देशों ने बाहर निकलने की बात की उस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि भारत ने पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर किसी दबाव में नहीं किया था।

उनहोंने कहा कि जब हमारी सरकार आई तो पीएम ने जलवायु परिवर्तन पर समिति बनाई थी। पूरी सभा दो भाग में बंट गई थी। एक तरफ पर्यावरण वाले और दूसरी तरफ विकास वाले थे।पर्यावरण वालों ने प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले विकास का विरोध किया।सुषमा ने कहा कि पीएम मोदी के विजन की वजह से ही 17.19 पैसे वाली ऊर्जा (सौर ऊर्जा) आज आम आदमी को 2 रुपये/यूनिट के हिसाब से मिल रही है।

संयुक्त राष्ट्र संघ चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने कार्यक्रम में कहा कि पीएम मोदी ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। जो दुनिया को राह दिखा रहा है।पेरिस समझौता दुनिया के लिए जरूरी है। लेकिन कुछ देश उसे पूरा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत अगुवाई कर रहा है।

यूएन के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को पर्यावरण के लिए वैश्विक समझौते करने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2022 तक प्लास्टिक प्रयोग पूरी प्रतिबंधित करने की शपथ के लिए उक्त सम्मान मिला है।

महेश कुमार यादव

Related posts

दिल दहला देगा सऊदी में फंसी इस भारतीय लड़की का ये वीडियो

Rani Naqvi

यूपी विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, हंगामे के बीच शुरू हुआ कामकाज

Aditya Mishra

खुलासा: विज्ञापन देकर डेरे के लिए बच्चे दान मांगता था राम रहीम

Pradeep sharma