featured दुनिया देश

पीएम मोदी को पर्यावरण क्षेत्र में काम के लिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान से किया गया सम्मानित

पीएम मोदी को पर्यावरण क्षेत्र में काम के लिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के नेतृत्व और 2022 तक भारत को एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प को लेकर संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पांच अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी दिया गया है। दुनिया के छह हस्तियों को पर्यावरण के क्षेत्र में कदम उठाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड’’ से सम्मानित किया गया है।

 

pm modi 11 पीएम मोदी को पर्यावरण क्षेत्र में काम के लिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान से किया गया सम्मानित

 

ये भी पढें:

 

दिल्ली के अशोक विहार में तीन मंजिला इमारत हुई जमींदोज,2 मासूम की मौत,3 गंभीर रूप से घायल
शहीद सुरक्षाकर्मियों के परिजनों को एक करोड़ रूपये का मुआवजा देने के लिये दिल्ली सरकार ने नियमों में किया संशोधन

 

नीतिगत नेतृत्व की श्रेणी में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और पीएम नरेंद्र मोदी को संयुक्त रूप से इस सम्मान के लिये चुना गया है। मोदी के यूएन से अवॉर्ड मिलने पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें बधाई दी है।

 

रामविलास पासवान ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पर्यावरण क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पुरस्कार ” चैम्पियन आफ द अर्थ ” से सम्मानित किए जाने पर बहुत बहुत बधाई एंव शुभकामनाएँ। यह सम्मान पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

 

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के मुताबिक, ‘‘इस साल के पुरस्कार विजेताओं को आज के समय के कुछ बेहद अत्यावश्यक पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिये साहसी, नवोन्मेष और अथक प्रयास करने के लिये सम्मानित किया जा रहा है।’’

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडःअमित शाह कल देवभूमि पहुंचेंगे, लोकसभा चुनाव को लेकर स्वामी रामदेव के साथ कर सकते हैं चर्चा !
यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहती है आप

 

By: Ritu Raj

Related posts

किसान आंदोलनः पुलिस ने गाजीपुर बाॅर्डर पर की किलेबंदी, प्रियंका गांधी ने वीडियो शेयर कर पीएम पर साधा निशाना

Aman Sharma

भारतीय मिशन की सबसे जूनियर अधिकारी हैं पॉलोमी, सिखाया पाक को सबक

Pradeep sharma

सपना चौधरी ने अपने डांस से मचाया धमाल, विडियो किया जा रहा पसंद

Samar Khan