featured देश

आप से ज्यादा मोदी सरकार से खुश हैं दिल्ली के लोगः योगेंद्र यादव

Arvind आप से ज्यादा मोदी सरकार से खुश हैं दिल्ली के लोगः योगेंद्र यादव

नई दिल्ली। गोवा और पंजाब में जीत का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी को अपने ही राज्य में झटका लगता दिख रहा है। हाल ही में आए एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि दिल्ली में लोगांं की पहली पसंद प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है वहीं केजरीवाल को पसंद करने वाले लोगां की संख्या में भारी कमी आई है। आपको बता दें कि यह सर्वे एक समय में अरविंद केजरीवाल के खास लोगों में से एक रहे योगेंद्र यादव ने कराई है।

Arvind Kejriwal आप से ज्यादा मोदी सरकार से खुश हैं दिल्ली के लोगः योगेंद्र यादव

योगेंद्र यादव ने इस सर्वे को मीडिया के साथ साझा किया है। उन्हांने बताया है कि यह सर्वे 19 विधानसभाओं में 1202 लोगों पर किया गया है, इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि यह सर्वे किसी संस्था या एजेंसी ने नहीं बल्कि उनके साथियों ने स्वयं लोगों तक जाकर किया है। इस सर्वे में सामने आया है कि दिल्ली के 36 प्रतिशत निवासी मानते हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार के आने के बाद से भ्रष्टाचार बढ़ा है, जबकि 23 प्रतिशत लोगां का मानना है कि भ्रष्टाचार जस का तस है।

योगेंद्र यादव का कहना है कि एक महीने में वो दिल्ली के 10 लाख लोगों में सर्वे कराएंगे और स्थिति का पता करेंगे, इसके साथ ही 12 फरवरी को रामलीला मैदान में सर्वे की घोषणा करेंगे।

Related posts

लखनऊ में हर दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में मिले 1133 नए केस

Shailendra Singh

जयंत को मिला डैडी का सहारा, भाजपा के बागी यशवंत सिन्हा ने आखिर क्यों किया ये ऐलान?

bharatkhabar

IAS की नौकरी छोड़कर जम्मू कश्मीर की राजनीति में आने वाले शाह फैसल ने अचानक क्यों छोड़ी राजनीति?

Mamta Gautam