featured देश राज्य

दिल्लीः निर्माणाधीन इमारत गिरने से 1 मजदूर की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

दिल्लीः निर्माणाधीन इमारत गिरने से 1 मजदूर की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के स्वरूप नगर में सोमवार को एक निर्माणाधीन इमारत गिरने की खबर है।जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है। मलबे में और कितने लोग दबे हैं अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। तीन जख्मी लोगों कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है। राहत एवं बचाव अभियान अभी लगातार चलाया जा रहा है।

 

दिल्लीः निर्माणाधीन इमारत गिरने से 1 मजदूर की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
दिल्लीः निर्माणाधीन इमारत गिरने से 1 मजदूर की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

इसे भी पढ़ेःपूर्वी दिल्ली नगर निगम में हुआ नवनिर्मित विद्यालय का लोकार्पण

गौरतलब है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में महज कुछ दिनों में यह तीसरी घटना है। 26 सितंबर को भारत नगर इलाके में एक चार मंजिला बिलडिंग के गिरने से मलबे में दबे 9 लोगों को बाहर निकाला गया। जिनमें से 2 महिला और 4 बच्चों की मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हो गए थे।

मिली खबर के मुताबिक इमारत करीब 20 साल की थी।दिल्ली पुलिस में नॉर्थ-ईस्ट के डीसीपी ने बताया कि इमारत गिरने से 24 साल की सीमा घायल होगई है। जिसका अस्पताल में इलाज के चलते निधन हो गया। पुलिस ने मकान मालिक धर्मेंद्र के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ेःआप की पूर्वी दिल्‍ली की लोकसभा प्रभारी आतिशी मार्लेना ने बदला अपना नाम

आरोपी अभी पुलिस की गिर्फ्त से बाहर है,पुलिस ने धर्मेंद्र के अलावा साझेदार सचिन और धर्मेंद्र के पिता पर भी मुकदमा दर्ज किया है।राहत एवं बचाव के दोरान कई मुसीबतों का सामना करते हुए एनडीआरएफ दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग ने कई घंटों की मशक्कत के बाद मलबा में फंसे सभी लोगों को निकाल लिया।

मालूम हो कि दिल्ली एनसीआर में इमारत गिरने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई इमारतें गिरने से जनहानि हुई हैं। कुछ ही दिन पहले राजधानी दिल्ली से लगे गाजियाबाद के लोनी इलाके के विजय विहार कॉलोनी में बारिश के कारण दो मंजिला इमारत गिर गई थी। जिसमें 1 महिला की मौत हुई और 2 लोग भी गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।ऐसी कई घटनाएं दिल्ली के एनसीआर में हुई हैं, जिनमें लोगों की जाने गईं हैं।

महेश कुमार यादव

Related posts

कानपुर नगर और कानपुर देहात में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत

Rani Naqvi

फैसले के बाद मचा बवाल, भीड़ ने किया मीडिया-पुलिस पर हमला

Pradeep sharma

2 घंटे 40 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली से वाराणसी, जल्द बुलेट ट्रेन का तोहफा

bharatkhabar