featured देश राज्य

दिल्ली में बुराड़ी के संत नगर में एक घर से संदिग्ध स्थिति में 11 शव मिलने से मचा हड़कंप

06 60 दिल्ली में बुराड़ी के संत नगर में एक घर से संदिग्ध स्थिति में 11 शव मिलने से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। दिल्ली में बुराड़ी के संत नगर में रविवार सुबह एक घर से संदिग्ध स्थिति में 11 शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सभी शव रस्सी से लटके मिले हैं। मृतकों में सात महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। इनकी मौत कैसे हुई इसके बारे में अभी साफ-साफ कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के हाथ पैर बंधे हुए हैं। कुछ लोगों की आंखों पर पट्टी भी बंधी हुई थी। पुलिस ने बताया कि इनमें 10 शव जाल के फंदे में लटके मिले जबकि एक बुजुर्ग महिला का शव फर्स्ट फ्लोर से बरामद किया गया। इस तरह से 11 लोगों का शव एक साथ पाया जाना हैरत की बात है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है ताकि इसके पीछे की वजहों को सामने लाया जा सके।

06 60 दिल्ली में बुराड़ी के संत नगर में एक घर से संदिग्ध स्थिति में 11 शव मिलने से मचा हड़कंप

हालांकि पुलिस शुरुआती तौर पर इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। एक ही घर से 11 शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। ये सभी शव बुराड़ी के संत नगर में गली नंबर 24 में गुरुद्वारे के पास स्थित एक घर से बरामद किए गए हैं। जिस घर से शव बरामद किए गए हैं, उसे दो मंजिला बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह परिवार इस इलाके में पिछले 22-23 सालों से रह रहा था। परिवार में दूध और प्लाईवुड की दुकान है। साथ में एक किराने की एक दुकान भी थी। सुबह-सुबह इस तरह की खबर मिलते ही इलाके के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। लोगों में घटना को लेकर तमाम तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

वहीं पुलिस ने बताया कि 11 लोगो के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। दो लड़के करीब 16 से 17 साल के थे। मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के बताया कि 10 लोग फंदे से लटके मिले हैं जबकि एक बुजुर्ग महिला का गला दबाया हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस महिला की हत्या की गई है। 10 लोग जो फंदे से लटके मिले हैं वह सभी फर्स्ट फ्लोर पर मिले हैं।

Related posts

दक्षिणी कश्मीर के तीन जिलों से आतंकियों ने पुलिसकर्मियों के 11 परिजनों का अपहरण किया

Rani Naqvi

एशिया कप: सुपर 4 मुकाबले में आज पाकिस्तान से भिडेगा भारत,

mahesh yadav

किराया न चुकाने पर मकान मालिक को आया गुस्सा, कर दी फायरिगं

Rani Naqvi