featured देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 10 बजे तक 4.33 फीसदी वोटिंग 

दिल्ली वोटिंग दिल्ली विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 10 बजे तक 4.33 फीसदी वोटिंग 

नई दिल्ली। दिल्ली में आज यानी शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग का दिन है,जिसे लेकर सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है और शुरुआती दो घंटे में मतदान काफी धीमा रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 10 बजे तक 4.33 फीसदी वोटिंग ही हुई है। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर प्राइमरी स्कूल  पोलिंग बूथ में चुनाव अधिकारी 50 वर्षीय उमेश कुमार की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक है। पुलिस ने शव को जीटीबी अस्पताल भेजा दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज दिल्ली की जनता चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। 

बता दें कि चुनावी प्रचार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवील की आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का लंबा दौर चला। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में लगी है, वहीं बीजेपी को कुछ बड़े उलटफेर की उम्मीद होगी। इसके अलावा, कांग्रेस वापसी की आस लगा रही है। 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1.25 लाख सुरक्षाकर्मी वोटिंग के मद्देनजर सुरक्षा मोर्चा संभाले हुए रहेंगे। दिल्ली में आज यानी शनिवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हो जाएगा। 

-111 साल की कलितारा मंडल ने एसडीएमसी प्राइमरी स्कूल, चितरंजन पार्क में वोट डाला।

– रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र के कई पोलिंग स्टेशन से कांग्रेस की टेबल नदारद

– दिल्ली की 111 वर्ष की सबसे ज्यादा उम्रदराज वोटर कलितारा मंडल को लेने चुनाव आयोग के अधिकारी सीआर पार्क स्थित उनके घर पहुंचे और वोटिंग सेंटर तक लेकर गए।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर प्राइमरी स्कूल पोलिंग बूथ में चुनाव अधिकारी 50 वर्षीय उमेश कुमार की मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को जीटीबी अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

– रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र के पंचशील पार्क निगम स्कूल में ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण वोटिंग करीब पौना घंटे की देरी से शुरू हुई। जिस कारण मतदाताओं की लंबी कतारें लगी। वोट डालने आए रविन्द्र गुप्ता, संजय शर्मा का कहना है कि यह समस्या एक पोलिंग बूथ पर रही जबकि अन्य पर मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं रही।

– परिवार संग वोट डालने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

– उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर प्राइमरी स्कूल  पोलिंग बूथ में चुनाव अधिकारी 50 वर्षीय उमेश कुमार की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक है। पुलिस ने शव को जीटीबी अस्पताल भेजा दिया है।

-Delhi Election: दिल्ली चुनाव में धीमा मतदान, सुबह 10 बजे तक 4.33 फीसदी वोटिंग

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ सिविल लाइन्स में स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला। बता दें कि उनके खिलाफ बीजेपी से सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल लड़ रहे हैं।

– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने परिवार संग वोट देने पहुंचे।

– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घर से वोट डालने के लिए रवाना हुए।

-दिल्ली: उपराज्यपाल अनिल बैजल और उनकी पत्नी माला बैजल ने ग्रेटर कैलाश के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। AAP के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज यहां से भाजपा की शिखा राय और कांग्रेस के सुखबीर पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

– दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने भी मतदान किया।

-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन अपनी मां के साथ कृष्णा नगर के रतन देवी पब्लिक स्कूल में वोट डालने पहुंचे। बीजेपी के अनिल गोयल और कांग्रेस के अशोक वालिया यहां से AAP के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार एसके बग्गा के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

-भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बीजेपी और कांग्रेस ने राजेश गहलोत और सुमेश शोकन को यहां से चुनाव मैदान से उतारा है। AAP के गुलाब सिंह यादव मटियाला से मौजूदा विधायक और पार्टी के उम्मीदवार हैं।

-विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज एजुकेशन में स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि यह हर नागरिक का मूल कर्तव्य है।

– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वोट डालने की अपील की। 

– दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता राम माधव झंडेवालान इलाके में पोलिंग बूथ स्टेशन पर पहुंचे।

– दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 में पटपड़गंज विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘आज, दिल्ली के लोग अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और भविष्य के लिए मतदान करेंगे’। गौरतलब है कि इस विधानसभा से भाजपा ने रवि नेगी को चुनाव मैदान में उतारा है।

– Delhi Election 2020: दिल्ली में करोल बाग विधानसभा क्षेत्र के झंडेवालां इलाके में स्थित पोलिंग स्टेशन पर लोग अभी से ही पहुंचने लगे हैं।

चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी

चुनाव अधिकारियों ने शनिवार (8 फरवरी) को होने वाले 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं और राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा इंतजाम कड़े करने के साथ ही शाहीन बाग तथा अन्य संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। दिल्ली में 1.47 करोड़ लोगों को मताधिकार प्राप्त है और इस चुनावी मुकाबले में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, भाजपा तथा कांग्रेस प्रमुख रूप से मैदान में हैं। मतदान से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस और भाजपा ने अपना प्रचार अभियान बड़े आक्रामक तरीके से चलाया।

सवा लाख सुरक्षा कर्मी मोर्चा संभालेंगे

दिल्ली चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1.25 लाख सुरक्षा कर्मी दिल्ली की सुरक्षा की कमान संभाले रहेंगे। दिल्ली में करीब 40,000 सुरक्षाकर्मियों, होमगार्ड के 19,000 जवानों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 190 कंपनियां तैनात की गई हैं।

कब-कब कितने फीसदी मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में साल 2015 के चुनाव में दिल्ली में 67.12 फीसदी वोट दर्ज किए गए। वहीं, 2013 के चुनाव में वोट फिसदी 65.63 रहा। 2008 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली में 57.58 फीसदी लोगों ने वोट किया था। 2003 में 53.42 फीसदी 

क्यूआर कोड से डालें वोट

दिल्ली की 11 सीटों पर मतदान पर्ची बूथ पर नहीं लाने की स्थिति में हेल्पलाइन एप से क्यूआर कोड प्राप्त कर वोट डाला जा सकता है। ये सीटें सुल्तानपुर माजरा, सीलमपुर, बल्लीमारान, बिजवासन, त्रिलोकपुरी, शकूर बस्ती, नई दिल्ली, रोहतास नगर, छतरपुर, राजौरी गार्डन और जंगपुरा हैं।

दिल्ली में कितने मतदाता

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोट आज सुबह 8 बजे से वोट डाले जाएंगे। दिल्ली में इस बाच कुल 1.47 करोड़ मतदाता है। इन कुल मतदाता में से पुरुषों की संख्या 81.05 लाख है, वहीं महिला वोटरों की संख्या 66.80 लाख है। पहली बार वोट डालने वालों की संख्या 2.32 लाख है। 

युवा मतदाता इस बार निभाएंगे निर्णायक भूमिका

79.70 लाख है 18 से 40 वर्ष तक की उम्र के मतदाताओं की कुल संख्या

पाई चार्ट के लिए

18 से 25 वर्ष –11.73%

25 से 40 वर्ष–42.17%

40 से 60 वर्ष-33.56%

60 वर्ष से अधिक–12.54%

वोटिंग के दिन सुविधा

दिल्ली में आज हो रही वोटिंग को देखते हुए सुबह चार बजे से ही मेट्रो की सेवा आरंभ है। इसके अलावा, 80 साल से अधिक उम्र के और दिव्यांग वोटरों के लिए मुफ्त परिवहन की सुविधा है। 

– हरीनगर से भाजपा के उम्मीदवार तजिंदर पाल बग्गा मतदान से पहले फतेहनगर गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे।

चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी

चुनाव अधिकारियों ने शनिवार (8 फरवरी) को होने वाले 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं और राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा इंतजाम कड़े करने के साथ ही शाहीन बाग तथा अन्य संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। दिल्ली में 1.47 करोड़ लोगों को मताधिकार प्राप्त है और इस चुनावी मुकाबले में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, भाजपा तथा कांग्रेस प्रमुख रूप से मैदान में हैं। मतदान से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस और भाजपा ने अपना प्रचार अभियान बड़े आक्रामक तरीके से चलाया।

सवा लाख सुरक्षा कर्मी मोर्चा संभालेंगे

दिल्ली चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1.25 लाख सुरक्षा कर्मी दिल्ली की सुरक्षा की कमान संभाले रहेंगे। दिल्ली में करीब 40,000 सुरक्षाकर्मियों, होमगार्ड के 19,000 जवानों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 190 कंपनियां तैनात की गई हैं।

कब-कब कितने फीसदी मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में साल 2015 के चुनाव में दिल्ली में 67.12 फीसदी वोट दर्ज किए गए। वहीं, 2013 के चुनाव में वोट फिसदी 65.63 रहा। 2008 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली में 57.58 फीसदी लोगों ने वोट किया था। 2003 में 53.42 फीसदी 

क्यूआर कोड से डालें वोट

दिल्ली की 11 सीटों पर मतदान पर्ची बूथ पर नहीं लाने की स्थिति में हेल्पलाइन एप से क्यूआर कोड प्राप्त कर वोट डाला जा सकता है। ये सीटें सुल्तानपुर माजरा, सीलमपुर, बल्लीमारान, बिजवासन, त्रिलोकपुरी, शकूर बस्ती, नई दिल्ली, रोहतास नगर, छतरपुर, राजौरी गार्डन और जंगपुरा हैं।

दिल्ली में कितने मतदाता

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोट आज सुबह 8 बजे से वोट डाले जाएंगे। दिल्ली में इस बाच कुल 1.47 करोड़ मतदाता है। इन कुल मतदाता में से पुरुषों की संख्या 81.05 लाख है, वहीं महिला वोटरों की संख्या 66.80 लाख है। पहली बार वोट डालने वालों की संख्या 2.32 लाख है। 

युवा मतदाता इस बार निभाएंगे निर्णायक भूमिका

79.70 लाख है 18 से 40 वर्ष तक की उम्र के मतदाताओं की कुल संख्या

पाई चार्ट के लिए

18 से 25 वर्ष –11.73%

25 से 40 वर्ष–42.17%

40 से 60 वर्ष-33.56%

60 वर्ष से अधिक–12.54%

वोटिंग के दिन सुविधा

दिल्ली में हो रही वोटिंग को देखते हुए सुबह चार बजे से ही मेट्रो की सेवा आरंभ है। इसके अलावा, 80 साल से अधिक उम्र के और दिव्यांग वोटरों के लिए मुफ्त परिवहन की सुविधा है।

Related posts

Rajnath Singh Visit Jammu: आज जम्मू दौरे पर होंगे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, 2000 शहीदों के परिवार को करेंगे सम्मानित

Rahul

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्ट 277 अंक गिरा, निफ्टी 18450 से नीचे

Rahul

अवैध बूचड़खानों पर बैन का असर दिखा टुंडे कबाबों पर !

kumari ashu