मनोरंजन featured

शुरू हो गई दीपिका रणवीर कि शादी की तैयारियां, मां के साथ आई नजर

Untitled 112 शुरू हो गई दीपिका रणवीर कि शादी की तैयारियां, मां के साथ आई नजर

नई दिल्ली।  सोनम कपूर, नेहा धूपिया, हिमेश रेशमिया की शादी के बाद अब बॉलीवुड के गलियारों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरों जोरों पर है। कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रणवीर और दीपिका 18-20 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं। बॉलीवुड में शादी की खबरें खूब जोर कपड़े हुए हैं। अब रणवीर सिंह से शादी की ख़बरों के बीच दीपिका पादुकोण मुंबई में एक ज्वेलरी शोरूम के बाहर स्पॉट हुई हैं।

 

Untitled 112 शुरू हो गई दीपिका रणवीर कि शादी की तैयारियां, मां के साथ आई नजर

 

ज्वैलरी शोरूम के बाहर किया गया स्पॉट

दीपिका को अपनी मां के साथ ज्वैलरी शोरूम के बाहर स्पॉट किया गया जिसके बाद ये कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों शादी की शॉपिंग करने निकली हुई थीं। खैर अभी इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है कि दीपिका इस शो रूम में क्यों आई थीं। वैसे ये ज्वेलरी शोरूम तनिष्क का है जिसकी दीपिका ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं और इसके विज्ञापनों में वह अपनी मां के साथ दिखाई दे चुकी हैं।

 

शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चले जाएंगे यहां

 

ऐसे में हो सकता है दीपिका किसी ऐड के सिलसिले भी यहां पहुंचीं हो। वैसे अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल नवंबर तक दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इतना ही नहीं शादी के लिए दो जगह बताई जा रही है। जिसमें श्रीलंका और स्विट्जरलैंड का नाम है। दीपिका और रणवीर को अक्सर श्रीलंका में टाइम स्पेंड करते देखा जाता है।

 

फिटनेस वीडियो को लेकर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, फैंस ने खोली असलियत

 

बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते देखा जा चुका है। इतना ही नहीं जहां दीपिका रणवीर सिंह की फोटो पर MINE का कमेंट करती हैं तो वहीं रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। बता दें कि शादी के बाद रणवीर और दीपिका, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वर्ली बिल्डिंग में भी घर देखने गए थे, लेकिन रणवीर ने बांद्रा के श्री अपार्टमेंट्स में नया घर ले लिया।

Related posts

अब बाप बेटे की भूमिका में नज़र आएंगे अमिताभ और ऋषि कपूर

kumari ashu

10 जनवरी 2022 का पंचांग: सोमवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar

Bank Holiday in August: अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Rahul