Breaking News भारत खबर विशेष मध्यप्रदेश

मतदान केंद्र दो मतदान कर्मचारियों की मौत, हार्ट अटैक बना मौत का कारण

matdan indor मतदान केंद्र दो मतदान कर्मचारियों की मौत, हार्ट अटैक बना मौत का कारण

संवाददाता, इंदौर। भारत देश के सातवें और मध्यप्रदेश के चौथे और आखिरी चरण की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह होते ही पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने बताया कि मतदान कार्य में लगे दो कर्मचारियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पहली घटना बीती रात शाजापुर में मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी अनिल नेमा की मौत हो गई। वहीं, रविवार सुबह कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के जलवट में मतदान कर्मी गारू सिंह चोगड़ की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

मतदान जानकारी:

8 सीटों पर अब तक 13.19% मतदान हो चुका है। देवास 14.60, उज्जैन 11.68, मंदसौर 14.64, रतलाम 12.08, धार 7.51, इंदौर 10.84, खरगौन 10.45, खंडवा 13.29 प्रतिशत मतदान हुआ।

साइकिल से वोट डालने निकले पूर्व मंत्री पारस जैन

इंदौर में मानवता नगर के कोलंबिया स्कूल में पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने से समय पर मतदान शुरू नहीं हो सका। इंदौर के महालक्ष्मी नगर में पायनियर स्कूल 208 पार्ट 115 में समय पर मतदान शुरू नहीं हुआ। कई मतदाता बिना वोट दिए लौट गए।
उज्जैन के जीडीसी कॉलेज में अपने निर्धारित समय से आधे घंटे लेट शुरू हुआ। यहां कई लोग बिना मतदान किए चले गए। ईवीएम मशीन काम नहीं कर रही थी, सुबह आठ बजे तक पर मतदान शुरू हो सका।

इंदौर के विधानसभा-1 के बूथ नंबर 107, महेश यादव नगर में ईवीएम बंद हो गई है। यहां अभी तक मतदान शुरू नही हुआ। लोग कतार में लगे हैं। इंदौर के विधानसभा-3 के बूथ 206 में भी मॉक वोटिंग के बाद ईवीएम बंद हो गई है। सेंधवा में दगड़ीबाई कन्या शाला के बूथ नंबर 57 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान आधे घंटे बाद शुरू हुआ।

रतलाम जिले के कुछ केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट में खराबी के चलते मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। कनेरी के पोलिंग बूथ क्रमांक-110 की मशीन खराब होने पर तत्काल रतलाम भेजकर नई मशीन लगाई गई।

सैलाना के जूनावास मतदान केंद्र क्रमांक-16 पर वीवीपैट मशीन खराब होने से काफी देर तक मतदाता अपनी बारी का इंतजा कर रहे।
कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, पंकज सिंघवी, मीनाक्षी नटराजन और प्रदेश सरकार में मंत्री जीतू पटवारी, देवास से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी, खंडवा से नंदकुमार चौहान ने किया मतदान। मॉकपोल के दौरान कई जगह ईवीएम खराब। करीब 50 मतदान केंद्रों पर अभी भी शुरू नहीं हुआ मतदान।

Related posts

 हरितालिका तीज 2019: इस मंत्र के साथ करें हरितालिका तीज की पूजा

Rani Naqvi

मध्य प्रदेश में गणपति विसर्जन के दौरान पलटी नाव, 11 लोगों की मौत

Rani Naqvi

अपनों की आलोचना का शिकार हुए केजरीवाल, मान ने दिया इस्तीफा

lucknow bureua