Breaking News यूपी

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए बदल गई डेडलाइन, जानिए क्या है नई तारीख

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए बदल गई डेडलाइन, जानिए क्या है नई तारीख

लखनऊ: वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए परिवहन विभाग की तरफ से नए निर्देश जारी की है। इसमें सभी वाहन मालिकों को थोड़ी राहत दी गई है, निर्धारित समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही महामारी को देखते हुए इसमें और सहूलियत बरतने पर जोर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में नवंबर 2022 तक मिली मोहलत

सभी निजी और व्यवसायिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही कलर कोडेड स्टीकर भी लगाया जाएगा। यह सुविधा घर पर भी उपलब्ध होगी, इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन कर के घर पर RTO के माध्यम से यह नंबर प्लेट मंगाई जा सकती है। इसे लगवाने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश में पंजीकृत सभी वाहन नवंबर 2021 से नवंबर 2022 तक नंबर प्लेट बदलवा सकेंगे।

अलग-अलग वाहनों के लिए निर्धारित डेडलाइन

नए नियम के अनुसार जिन वाहनों के नंबर का आखिरी अंक 0 या 1 होगा, उन पर 15 नवंबर 2021 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाया जाएगा। आखरी नंबर 2 और 3 होने पर 15 फरवरी 2022, 4 और 5 होने पर 15 मई 2022, 6 और 7 नंबर की गाड़ियां 15 अगस्त 2022 तक और जिन वाहनों के नंबर प्लेट के आखिर में 8 और 9 नंबर होगा, उन पर 15 नवंबर 2022 तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाया जाएगा।

क्या है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के फायदे

दरअसल आरटीओ की तरफ से सभी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की बात कही गई है। इसके कई फायदे हैं। इस नंबर पर एक होलोग्राम बना होता है, जो इसे अलग बनाता है। इसके साथ ही नंबर प्लेट की बनावट ऐसी है कि इस पर कुछ भी लिखा नहीं जा सकता। आसानी से नंबरों को नहीं बदल पाएंगे, इससे अपराध पर भी रोक लगेगा। आग लगने जैसी स्थिति में भी नंबर प्लेट पर किसी भी तरीके का असर नहीं होगी। रात्रि में आसानी से कैमरे की मदद से नंबर प्लेट के द्वारा वाहनों की ट्रैकिंग की जा सकेगी। नई नंबर प्लेट से एचएसआरपी पर होने वाला फर्जी चालान भी रुकेगा।

Related posts

निकाय चुनाव: जाने नतीजों का रूझान, बीजेपी ने कितने शहरों में दर्ज की जीत

Rani Naqvi

नोएडाः 25 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पंजाब के सीएम की पत्नी को भी बना चुके हैं निशाना

Shailendra Singh

सीएम योगी ने कहा- BJP की जीरो टॉलरेंस नीति से प्रदेश छोड़कर भागे गुंडे-माफिया  

Shailendra Singh