featured Breaking News देश

दलितों, महिलाओं के खिलाफ हिंसा चिंताजनक : कांग्रेस

P L Puniya दलितों, महिलाओं के खिलाफ हिंसा चिंताजनक : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को देश में दलितों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार इसमें सुधार के लिए कुछ भी नहीं कर रही। कांग्रेस नेता पी. एल. पुनिया ने यहां पत्रकारों से कहा, “दलितों के खिलाफ हिंसा की खबरें आ रही हैं। महिलाओं के साथ हिंसा और दुष्कर्म की घटनाएं भी बढ़ी हैं। महिलाओं को पीटा जा रहा है और उनके साथ दुष्कर्म किए जा रहे हैं, लेकिन सरकार इसके खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोल रही है।”

P L Puniya

पुनिया ने कहा कि यहां तक कि अनेक विषयों पर लगातार बोलने वाले प्रधानमंत्री भी दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर मौन साधे हुए हैं। पुनिया ने बॉलिवुड अभिनेता आमिर खान पर की गई टिप्पणी को लेकर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की आलोचना भी की। गौरतलब है कि पर्रिकर ने हाल ही में आमिर की ओर इशारा करते हुए कहा था कि इन जैसे लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए।

पुनिया ने कहा कि हरियाणा के रोहतक में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता पर मामला वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और आरोपियों ने पीड़िता के साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। उन्होंने सत्ता में बैठे लोगों पर ‘अपराधियों को बचाने’ का आरोप लगाते हुए कहा, “मौजूदा सरकार के कार्यकाल में देश की कुल स्थिति जरा भी अच्छी नहीं है। यह शर्मनाक है। कांग्रेस इसकी निंदा करता है और दलितों, महिलाओं एवं समाज के अन्य वंचित तबकों को सम्मान दिए जाने की मांग करता है।”

 

Related posts

चीनी सेना ने भारतीय सैनिकों को बनाया बंधन, मीडिया ने झूठ क्यों बोला?

Mamta Gautam

जीएसटी की मार से नहीं बच सके सोने की लंका के दशानन रावण

Rani Naqvi

रिश्तेदार ने उड़ाया मजाक…तो इस भारतीय ने बुर्ज खलीफा में खरीदे 22 फ्लैट

bharatkhabar