बिज़नेस

काउंसिल बनाएगी जीएसटी को सरल, जाने कैसे

GST

लखनऊ। राजधानी स्थित विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज में बुधवार को जीएसटी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें यूपीटेक के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जीएसटी के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी इसे आसानी से समझ कर व्यापारियों की भी मदद कर सकते हैं, क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं है। विश्व के अधिकांश देश इसे अपना चुके हैं। अमल के बाद कई कठिनाइयों का पता चलता है। इन्हें दूर करने के लिये जीएसटी काउंसिल है। सभी तथ्य इसकी जानकारी में है। यह सुधार के निर्णय भी कर रही है। इसमें सभी मुख्यमंत्री शामिल है।

GST
GST

बता दें कि कार्यशाला का उद्घाटन प्रचार्य प्रो.धर्म कौर ने और बिषय प्रवर्तन वाणिज्य के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव शुक्ला ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने किया। यूपीटेक के मैनेजर राहुल अवस्थी ने बताया के विद्यर्थियो और व्यापारियों की सुविधा के लिए डिजिटल जानकारी की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर डा.दीप किशोर श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, विमल कुमार, धुव्र कुमार त्रिपाठी शशिकांत त्रिपाठी,राजू कश्यप, कौटिल्य,शांतनु, अंशु सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

Related posts

Asia Richect Person: चीन के अरबपति झोंग शैनशैन बने एशिया के दूसरे सबसे रईस शख्स, गौतम अडानी को दी मात

Rahul

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बनाया सेवन हिल्स अस्पताल

Shubham Gupta

आकाश और श्लोका की प्री-एंगेजमेंट पार्टी के बाद मुकेश अंबानी ने दी ये शानदार पाटी देखिए तस्वीरों में

piyush shukla