September 27, 2023 2:35 pm
featured दुनिया देश बिज़नेस

Asia Richect Person: चीन के अरबपति झोंग शैनशैन बने एशिया के दूसरे सबसे रईस शख्स, गौतम अडानी को दी मात

images 1 Asia Richect Person: चीन के अरबपति झोंग शैनशैन बने एशिया के दूसरे सबसे रईस शख्स, गौतम अडानी को दी मात

Asia Richect Person: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी अब अमीरों की लिस्ट में कुछ और नीचे खिसक गए हैं। उनसे एशिया के दूसरे सबसे रईस शख्स का तमगा छिन गया है।

ये भी पढ़ें :-

CM Yogi Birthday: 51 वर्ष के हुए मुख्यमंत्री योगी, देश के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में गौतम अडानी अब 18वें स्थान से 19वें स्थान पर खिसक गए हैं और चीन के अरबपति झोंग शैनशैन ने उन्हें पीछे कर दिया है। ऐसे में 19वें स्थान पर खिसककर गौतम अडानी के सामने दुनिया के टॉप-20 रईसों से बाहर होने का खतरा भी पैदा हो गया है।

चीन के अरबपति झोंग शैनशैन ने गौतम अडानी को पछाड़ा
चीनी अरबपति झोंग शैनशैन 62.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विश्व के टॉप के धनवानों की सूची में 18वें स्थान पर आ गए हैं और इसके साथ ही उन्होंने बीते हफ्ते में 1.18 अरब डॉलर की संपत्ति अपने नाम और जोड़ ली है। वहीं भारतीय अरबपति गौतम अडानी की नेटवर्थ में इस दौरान 662 लाख डॉलर की गिरावट आई है जिसके चलते वो 18वें स्थान से फिसलकर 19वें स्थान पर चले गए हैं।

टॉप-20 अमीरों में केवल 3 एशियाई
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर, झोंग शैनशैन 18वें स्थान पर और गौतम अडानी 19वें स्थान पर हैं और ये तीन अरबपति दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल हैं।

विश्व के टॉप-10 सबसे अमीर शख्स
एलन मस्क 199 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर बर्नार्ड अरनॉल्ट, तीसरे स्थान पर जेफ बेजोस, चौथे स्थान पर बिल गेट्स, पांचवे स्थान पर लैरी एलिसन, छठे स्थान पर स्टीव बाल्मर, सातवें पर वॉरेन बफे, आठवें पर लैरी पेज, नौवें पर सर्गी ब्रिन और दसवें स्थान पर मार्क जुकरबर्ग हैं।

Related posts

विश्व साइकिल दिवस भाग-1: बीमार पिता को साइकिल पर बैठाकर तय किया 1200 किलोमीटर लंबा सफर

Shailendra Singh

सब्जियों पर कहर बनकर टूटा कोरोना, देश में टमाटर एक रूपये किलो बिकने को मजबूर अन्य सब्जियों का भी बुरा हाल..

Mamta Gautam

मुंबई: एटीएम की लाइन पहुंचे राहुल, पूछी लोगों की परेशानियां

bharatkhabar