भारत में एक ओर ओमिक्रॉम वायरस का पॉजिटिव व्यक्ति मिला है। ये केस महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सामने आया हैं। महाराष्ट्र में इस संक्रमण का यह पहला और देश में चौथा मामला है।
महाराष्ट्र में सामने आए मामले के बारे में अधिकारिक सूत्रों ने बीते दिन को दिल्ली में कहा कि 33 वर्षीय यह व्यक्ति 23 नवंबर को दुबई के रास्ते दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचा था, जहां उसने कोविड जांच के लिए नमूना दिया था। इसके बाद उसने मुंबई के लिए उड़ान पकड़ी थी।
वहीं, इस संबंध में एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि व्यक्ति को हल्का बुखार है, लेकिन उसे कोविड-19 के अन्य लक्षण नहीं हैं। कर्नाटक में दो और गुजरात में ‘ओमिक्रोन’ से जुड़ा एक मामला सामने आ चुका है।
Man, who returned from foreign country, to Kalyan Dombivali municipal area near Mumbai, tests positive for Omicron variant of coronavirus: Maha health department director
— Press Trust of India (@PTI_News) December 4, 2021
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉक्टर अर्चना पाटिल ने मुंबई में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कल्याण डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र का एक व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित पाया गया है. यह राज्य में पहला आधिकारिक मामला है।’’