featured देश

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 72 हजार नए मरीज, 459 लोगों की मौत

उत्तराखंड आने के लिए RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

नई दिल्ली: होली के बाद देश में कोरोना ने अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ी ली है। देश में फिर से 50 हजार से ज्यादा नए केस आने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 72 हजार 330 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि 40,382 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। तो वहीं 459 लोगों की मौत हुई है। अब देश में एक्टिव मरीजों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच गई है। तो वहीं कोरोना से देश में अब तक 1 लाख 62 हजार 927 लोगों की मौत हो चुकी है।

इन राज्यों में सबसे ज्यादा केस ?

देश के महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और गुजरात में सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में तो कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। 31 मार्च को राज्य में 35 हजार 544 नए केस दर्ज हुए है। और 227 मौतें हुईं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में बुधवार तक 3 लाख 56 हजार 243 एक्टिव हैं। यानी की देश के करीब 60 प्रतिशत मरीज महाराष्ट्र में ही एक्टिव केस है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 घंटे में 5394 नए केस दर्ज हुए और 15 मौतें हुईं। महाराष्ट्र के नागपुर में 31 मार्च को 2,885 नए केस दर्ज हुए और 58 मौतें हुईं। इसके अलावा पंजाब में 31 मार्च की सुबह तक, 48 घंटे में कोरोना के 5057 नए केस आए और 124 लोगों की मौत हुई।

दिल्ली में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार

दिल्ली में पिछले ढाई महीने बाद सबसे ज्यादा केस और मौत दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में एक हजार 819 केस सामने आए हैं। जबकि 11 लोगों की जान चली गई। इससे पहले 13 जनवरी को 11 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में 8 हजार 838 एक्टिव मरीज हैं। तो वहीं मरने वालों की संख्या 11 हजार 27 हो चुकी है।

यूपी में दोगुने हुए केस

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1,230 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा केस लखनऊ 360 और वाराणसी में 100 केस दर्ज किए गए। तो वहीं प्रयागराज में एक ही दिन 212 केस मिले और दो लोगों की मौत हुई। लखनऊ में 7 प्रोफेसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में एक्टिव केसों को संख्या दोगुनी हो गई है।

बिहार में केसों में उछाल

बिहार में पिछले 2 दिनों में कोरोना केसों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बीते रविवार को होलिका दहन के दिन बिहार में सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। इस दिन 351 नए केस सामने आए। हालांकि, सोमवार को 239 नए केस सामने आए, जबकि मंगलवार को बिहार में सिर्फ 74 केस आए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 1 करोड़ 22 लाख 21 हजार 665 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैंं। जबकि 1 करोड़ 14 लाख 74 हजार 683 कोरोना को मात देकर ठीक हो गए है। देश में अब तक  6 करोड़ 51 लाख 17 हजार 896 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। तो वहीं 24 करोड़ 47 लाख 98 हजार 621 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से 11 लाख 25 हजार 681 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।

Related posts

शिल्पकार ने बनाया 40 घंटे तक जलने वाला मिट्टी का दीया, मिला नेशनल मेरिट अवार्ड

Samar Khan

अफगान मुद्दे को लेकर एनएसए की दिल्ली में होगी बैठक, पाकिस्तान को किया गया शामिल

Neetu Rajbhar

दिल्ली में पेट्रोल 75 रुपये लीटर, डीजल 66 रुपये बिकने लगा

Trinath Mishra