featured देश

देश में फिर से बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा नए केस

corona1 देश में फिर से बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा नए केस

नई दिल्ली: देश में कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में बढ़ रहे नए ममालों से राहत मिली थी। लेकिन एक बार फिर से नए मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 18 हजार 327 नए केस दर्ज किए गए हैं। हालांकि इस बीच 14 हजार 234 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। तो वहीं पिछले 24 घंटे में 108 लोगों की कोरोना से जान गई है।

एक करोड़ 11 लाख से अधिक संक्रमित

कोरोना संक्रमण के मामले में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 11 लाख 92 हजार 88 हो गई है। जबकि एक करोड़ 8 लाख 54 हजार 128 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। तो वहीं देश में अब तक एक लाख 57 हजार 656 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इधर एक्टिव केस भी बढ़ते जा रहे हैं। एक्टिव केस डेढ लाख से बढ़कर एक लाख 80 हजार 304 पहुंच गई है।

22 करोड़ से अधिक सैंपल के टेस्ट

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल (ICMR) के मुताबिक देश में कुल 22 करोड़ 6 लाख 92 हजार 677 लोगों के सैंपल की जांच की जा चुकी है। जिसमें से 7 लाख, 51 हजार, 935 सैंपल की जांच शुक्रवार को की गई थी। उधर स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 1 करोड़ 94 लाख 97 हजार 704 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। वैक्सीन लेने वाले लोगों में प्रधानमंत्री समेत कई राजनेता शामिल हैं।

महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्य

महाराष्ट्र में कोरोना ने एक बार फिर से विकराल रूप धारण कर लिया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 10 हजार 216 नए मामले दर्ज किए गए हैं। तो वहीं 53 लोगों की जान भी चली गई। राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले पांच महीने में एक दिन में संक्रमण के यह सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले अक्टूबर में 10 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। राज्य में अब तक 21 लाख 98 हजार 399 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 52,393 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 6 हजार 467 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

Related posts

बीसीसीआई के सबसे युवा अध्यक्ष बने अनुराग ठाकुर

bharatkhabar

अनलॉक-1 के बाद भी जाने क्यों सील हुआ दिल्ली-नोएडा बॉर्डर

Rani Naqvi

बरेली शरीफ का फतवा: सभी मदरसों और घरों पर लहराएगा तिरंगा

bharatkhabar