featured यूपी

केंद्रीय मंत्री ने की फतेहपुर पुलिस की सराहना, अगवा की गई 3 वर्षीय बच्ची को 36 घंटे में छुड़ाया

केंद्रीय मंत्री ने की फतेहपुर पुलिस की सराहना, अगवा की गई 3 वर्षीय बच्ची को 36 घंटे में छुड़ाया

फतेहपुर: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर पुलिस का धन्यवाद दिया और उनकी सराहना की। पिछले दिनों जिले से 3 वर्षीय मासूम गायब हो गई थी, जिसे उसकी बुआ ने घर से अगवा कर लिया था। फतेहपुर पुलिस ने कड़ी मेहनत से उस मासूम को छुड़ा लिया है।

यह भी पढ़ें: विश्व महिला दिवस 2021: बेटियों के सपनों को पंख लगाएंगी तितलियां

बुआ ने किया 3 वर्षीय भतीजी को अगवा

पिछले दिनों फतेहपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई थी। जब बुआ ने अपनी 3 वर्षीय भतीजी को अगवा कर लिया था। परिवार वाले इस घटना के बाद काफी परेशान हो गए।

मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। जाते समय बुआ ने एक पत्र भी परिवार के नाम छोड़ा था। जिसमें 24 घंटे के भीतर वापस ना आने पर, कभी ना आने की बात कही थी।

केंद्रीय मंत्री ने की फतेहपुर पुलिस की सराहना, अगवा की गई 3 वर्षीय बच्ची को 36 घंटे में छुड़ाया

जालंधर में मिली मासूम मान्या

फतेहपुर से गायब हुई मासूम बच्ची पंजाब के जालंधर में पाई गई, सर्विलांस टीम की मदद से इसे ढूंढ निकाला गया। इसके साथ ही सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी रिशु और उसके प्रेमी को भी पकड़ लिया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी वहां मौजूद रहीं। उन्होंने मासूम बच्ची का हाल जाना और उसे परिवार वालों को सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस बल के प्रयास का भी धन्यवाद दिया।

केंद्रीय विद्यालय में होगा बच्ची का एडमिशन

केंद्रीय मंत्री ने बधाई देने के साथ-साथ यह भी कहा कि जल्द ही इस बच्ची का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवा दिया जाएगा। उसके भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उसकी मां नीतू देवी ने कुछ दिन पहले सदर कोतवाली में अपनी बच्ची के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

अपने प्रेम प्रसंग के चलते छोटी बच्ची को ढाल बनाकर बुआ ने उसे अगवा कर लिया। इस मामले में प्रेमी जोड़े को भी पकड़ लिया गया है। मासूम बच्ची को परिवार को सौंप कर, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट से मिली NEET को हरी झंडी, 26 जून से पहले घोषित हो सकता हैं रिजल्ट

Srishti vishwakarma

एलओसी अशांतः ग्रामीणों में दहशत का माहौल …..

Rajesh Vidhyarthi

 अफगानिस्तान में शांति के लिए हो रहे प्रयासों को तगड़ा झटका, राजनीतिक रैली के दौरान गोलीबारी में 27 लोगों की मौत

Rani Naqvi