featured देश

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 23 हजार से ज्यादा केस, 2 करोड़ से ज्यादा को लगा टीका

corona

नई दिल्ली: देश में लगातार बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ चिंता बढ़ा रहा है। पिछले लगातार दो दिनों से 22 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे है। पिछले 24 घंटे में 23 हजार 285 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जबकि 15 हजार 157 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। इस बीच 117 लोगों की जान चली गई। इससे पहले गुरूवार को भी 22 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए थे।

एक करोड़ 13 लाख के पार संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 13 लाख 8 हजार 848 पहुंच गई है। कुल एक लाख 58 हजार 306 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस बीच एक करोड़ 9 लाख 53 हजार 303 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर एक लाख 97 हजार 237 पहुंच गई है। यानी इतने लोगों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र के हालात खराब

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। यहां पर 14 हजार 317 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पुणे (2,811) और नागपुर (2,150) में आए हैं।अब तक राज्य में 22 लाख 66 हजार 374 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 21 लाख 6 हजार 400 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,667 मरीजों की मौत हो गई। 1 लाख 6 हजार 70 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

ढाई करोड़ से ज्यादा को लगी वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 2 करोड़ 61 लाख 64 हजार 920 लोगों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है। 40 लाख 48 हजार 754 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज दी जा चुकी है।

करीब साढ़े 22 करोड़ टेस्ट

इंडियन रिसर्च काउंसिल ऑफ मेडिकल (ICMR) के ताजा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 22 करोड़ 49 लाख 98 हजार 638 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से 7 लाख 40 हजार 345 सैंपल की जांच कल की गई है। देश में रिकवरी रेट 97 फीसदी है तो वहीं मृत्यु दर 1.40 फीसदी है। भारत दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। जबकि मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद चौथे नंबर पर है। तो वहीं रिकवरी रेट में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।

 

Related posts

लाल किले से पीएम ने कहा, ‘सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया को पता लगी हमारी ताकत’

Pradeep sharma

फिल्म गदर 2 की शूटिंग को लेकर जूनियर आर्टिस्ट कर रहे हैं बवाल, जाने क्या है वजह

Neetu Rajbhar

अरुणाचल प्रदेश : भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, एक पायलट की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Rahul