अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में आर्मी का एक चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ।
यह भी पढ़े
UP News: आगरा के हॉस्पिटल में भीषण आग, दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत
आपको बता दें कि हेलिकॉप्टर में दो पायलट सवार थे। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है।
यह घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान हुई। दोनों पायलटों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव के रूप में पहचाने गए पाटलट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है।