Breaking News featured बिहार

बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 253 लोगों की गई अब तक जान

15 बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 253 लोगों की गई अब तक जान

नई दिल्ली। बिहार में बाढ़ का कहर जारी है अब तक बाढ़ के पानी ने 253 लोगों की जान ले ली है। बाढ़ के चलते पूरा बिहार जलमग्न होता जा रहा है। बाढ़ के कहर को देखकर अभी इसमें और भी मौते हो सकती है। राज्य के 18 जिले बाढ़ में बुरी तरह से जूझ रहे हैं। लगातार राहत और बचाव का काम जारी है। केन्द्र सरकार की ओर से एनडीआरएफ की टीमें और राज्य सरकार की टीमे लगी हुई हैं। अब तक बाढ़ के कहर के चलते 26 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कहर को देखते हुए केन्द्र सरकार ने सेना को भी बिहार में बचाव कार्य में लगा रखा है।

15 बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 253 लोगों की गई अब तक जान

इसके साथ ही मौसम विभाग की माने तो अभी भीषण बारिश के होने की संभावनाएं सूबे में व्यक्त की जा रही हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने अब तक इस आपदा से तकरीबन 4.21 लाख लोगों को 1,358 राहत शिविरों में पंहुचाया है। बाढ़ के चलते लाखों लोगों के घर बह गए हैं, या फिर डूब गए हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इनके पुनर्वास के लिए व्यवस्था करने की बात कही है। बिहार में नदियों ने बाढ़ का कहर बरपाया तो है ही लेकिन आसमान से भी आफत बरस रही है।

तेज बारिश के साथ सूबे की प्रमुख नदियां इस वक्त काल बनी हुई हैं। कोशी, महानंद, गंडक, बागमती और गंगा इस वक्त पूरे उफान पर हैं। नेपाल से आने वाली नदियों में छोड़ा गया पानी बिहार के लिए काल बन गया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि 3 फसलें खेत घर जंगल सब डूब गए हैं। बड़े पैमाने पर जानवर तक बह चुके हैं। बिहार के सीएम लगातार बाढ़ के हालत पर मानीटरिंग कर रहे हैं। केन्द्र सरकार ने मदद के लिए बिहार को भरोषा दिलाया है । सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों में अधिकारियों को लगातार स्थिति पर नजर रखने के साथ लोगों को सुरक्षित करने के लिए निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

Related posts

एफबीआई के पूर्व निर्देश का बयान, ट्रंप राष्ट्रपति के तौर पर अयोग्या व्यक्ति

lucknow bureua

बेंजामिन के दौरे के दौरान लग सकती है ”स्पाइक” डील पर मौहर

Breaking News

कृषि के सुधार के लिये मुख्यमंत्रियों की उच्चाधिकार समिति का किया गया गठित

bharatkhabar