featured यूपी

कांग्रेस बोली- दो गुटों में बंट गई है भाजपा

कांग्रेस बोली- दो गुटों में बंट गई है भाजपा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी दो भागों में बंट चुकी है। उन्होंने कहा है कि एक योगीजी की भाजपा है और एक मोदीजी की।

पूरे देश को इस बात का पता लग चुका है

कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी का कहना है कि उत्तर प्रदेश समेत पूरा देश, इस बात को जान चुका है की भारतीय जनता पार्टी में दो फाड़ हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से कलह मची हुई है, ये इस बात का प्रमाण है। उन्होंने कहा है कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व योगी आदित्यनाथ के आगे हथियार डाल चुका है।

कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया है और कहा है कि प्रदेश में जो ऑक्सीजन और बेड के आभाव में दम तोड़ दिए, उनकी मौत के जिम्मेदार योगी आदित्यनाथ हैं। उन्होंने कहा है कि, ‘मुख्यमंत्री की लचर कानून व्यवस्था की वजह से उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ा, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा, योगीजी की सरकार में बलात्कारी भाजपा नेताओं को संरक्षण मिला, एक विशेष जाति वर्ग को संरक्षण मिला, ब्राह्मण समाज पर अत्याचार हुआ। ये सारी चीज़ें दिखाती हैं की भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व कितना लाचार है।’

अब उत्तर प्रदेश की याद आई है…

कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा है कि अब जब छह महीने बचे हैं, तब भाजपा को प्रदेश की याद आई है, साढ़े चार साल से योगी आदित्यनाथ प्रदेश को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रहे थे, नौजवानों को रोज़गार मांगने पर लाठी-डंडे दिए जा रहे थे, उस वक्त भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व कहां गायब था।

बर्बादी के अलावा कुछ नहीं कर सकते योगी आदित्यनाथ

अंशु अवस्थी ने कहा है कि जनता जान और समझ चुकी है कि योगी आदित्यनाथ बर्बादी के अलावा कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, ‘भाजपा चाहे जितने भी प्रयास कर ले, 2022 में जनता उसे चौथी पोजीशन पर लाकर कांग्रेस को जीताएगी और कांग्रेस की ही सरकार बनाएगी।

Related posts

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप, जाने कहां-कहां बढ़ेगा ठंड का स्तर

Rani Naqvi

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी

Rani Naqvi

Anurag Thakur Slams Rahul Gandhi: पेगासस को लेकर अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कही ये बात

Rahul