featured राजस्थान

Rajasthan: बांदीकुई से की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत, राहुल गांधी के साथ मौजूद रहे गहलोत-पायलट

FkPNh UoAA6oYW Rajasthan: बांदीकुई से की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत, राहुल गांधी के साथ मौजूद रहे गहलोत-पायलट

Rajasthan: आज सुबह यानी 19 दिसंबर को राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें :-

Fog In UP: लखनऊ समेत अन्य जिलों में बिछी कोहरा की चादर, बढ़ी ठिठुरन

भारत जोड़ो यात्रा के आज के कार्यक्रम

  • भारत जोड़ो यात्रा सुबह करीब 10 बजे अलवर पहुंचेगी।
  • बांदीकुई से अलवर में प्रवेश करने के लिए राजगढ़ के सुरेर में इस यात्रा का एंट्री प्वाइंट है।
  • दोपहर ढाई बजे मालाखेड़ा में राहुल गांधी एक सभा को सभी संबोधित करेंगे।

इस सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट मौजूद रहेंगे।

हरियाणा में प्रवेश करेगी यह यात्रा
बता दें, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। राजस्थान के बाद यह यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। फरवरी की शुरुआत में यात्रा जम्मू-कश्मीर में जाकर खत्म होगी।

8 राज्यों से गुजरी यात्रा
आपको बता दें कि ये यात्रा कन्याकुमारी में 7 सितंबर को शुरू हुई है। यात्रा अब तक आठ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है। यात्रा के तहत 150 दिन में 3,570 किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य है।

Related posts

कांग्रेस में सियासी खींचतान के बीच जयपुर दौरे पर माकन, गहलोत और पायलट खेमे से करेंगे मुलाकात

Saurabh

डोनाल्ड ट्रम्प ने वोटर को चेताया, बोले बिडेन को वोट दिया तो फिरसे लग जाएगा लॉक डाउन, न मनेगा क्रिसमस, न स्वतंत्रता दिवस

Samar Khan

पीएम को मिलेगा 3 अक्टूबर को ‘यूएनईपी चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार

mahesh yadav