featured देश

कश्मीरियों को सेना और आंतकवादियों की पड़ती है दोहरी मारः दिग्विजय सिंह

digvijay singh कश्मीरियों को सेना और आंतकवादियों की पड़ती है दोहरी मारः दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली। घाटी के हालातों और पत्थरबाजों के वीडियो सामने आने के बाद इस पर राजनीति गर्माती जा रही है। ताजा मामले में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने घाटी के हालातों के बारे में बोलते हुए विवादास्पद बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कश्मीर में रह रहे लोगों के हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि नागरिकों को दोहरी मार झेलनी पड़ती है। भारतीय सेना के जवान और आतंकवादी दोनों ही कश्मीरियों को मारते हैं।

digvijay singh कश्मीरियों को सेना और आंतकवादियों की पड़ती है दोहरी मारः दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह का ऐसा बयान सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या वो भारतीय सेना के कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं। इतना नहीं गत दिनों भारतीय सेना के जवानों द्वारा कश्मीरी गुंडों को सरेआम पीटने वाले वीडियो से भी दिग्विजय ने किनारा करते हुए कहा कि सीआरपीएफ के जवान को जब पीटा जा रहा था जब उसके कंधे पर हथियार टंगा हुआ था लेकिन उसने हथियारों के इस्तेमाल की बजाय बदसलूकी को बरदाश्त करना पसंद किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि घाटी में इस वक्त उल्टी गंगा बह रही है।

क्या है मामला?

श्रीनगर के बाहरी हिस्से पुलवामा में 9 अप्रैल को कश्मीर में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स यानि सीआरपीएफ के जवान राज्य में हुए उपचुनाव में चुनाव सुरक्षा ड्यूटी करने के बाद अपने बैरक में लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कश्मीर के कुछ युवकों ने उनपर पत्थर से हमला कर गिया और जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों को आत्मरक्षा के लिए गोलीबारी करनी पड़ी थी।

 

Related posts

गोरखपुर: नहीं दिखाई देंगी टूटी नालियां और खराब सड़कें, सीएम के निर्देश पर जल्द निर्माण

Aditya Mishra

शनिवार का राशिफल, पढ़िए क्या कहते हैं आपके सितारे

rituraj

18 जुलाई से शुरू होगी भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज, सौरव गांगुली ने की पुष्टी

pratiyush chaubey