नई दिल्ली। लाेेकसभा चुनाव के दौरान कई रंग देखने को मिलते हैं और इसी के साथ ही तमाम विचारधाराओं का जन्म होता है लेकिन कांग्रेस महासचिव लगातार अनोखे प्रयोग करतीं रहतीं है। इस बार उन्होंने सांपो को हाथ से पकड़कर चर्चा में हैं। अपनी मां सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली में जब प्रियंका प्रचार कर रही थीं तो वह एक सपेरे से मिलीं।
#WATCH Priyanka Gandhi Vadra, Congress General Secretary for Uttar Pradesh (East) meets snake charmers in Raebareli, holds snakes in hands. pic.twitter.com/uTY0R2BtEP
— ANI UP (@ANINewsUP) May 2, 2019
सपेरे से सांप की जानकारी लेने के दौरान प्रियंका ने सांप को कई बार अपने हाथ में भी उठाया। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी पिछले कई दिनों से रायबरेली और अमेठी में ही घूम रही हैं। इससे पहले भी वह लोकसभा चुनाव के दौरान इन क्षेत्रों में आती रही हैं, लेकिन इस बार उनके ऊपर पूरे पूर्वांचल की जिम्मेदारी है।