featured देश

दिल्ली: फैक्ट्री में कंप्रेशर फटने से 7 लोगों की मौत, 8 घायल

ु्िु्िु्िु दिल्ली: फैक्ट्री में कंप्रेशर फटने से 7 लोगों की मौत, 8 घायल

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ है। पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में गुरुवार रात पंखे बनाने की एक फैक्टरी में जबरदस्त ब्लॉस्ट हुआ। हादसे में बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया। धमाके आवाज सुनते ही आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इमारत के मलबे से 10 लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

दिल्ली: फैक्टरी में कंप्रेशर फटने से 7 लोगों की मौत, 8 घायल
दिल्ली: फैक्टरी में कंप्रेशर फटने से 7 लोगों की मौत, 8 घायल

7 लोगों की मौत

हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 8 लोग घायल हैं।  धमाके की खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की छह गाडिय़ां, कैट्स एंबुलेंस, आपदा प्रबंधन और सिविल डिफेंस का राहत दल मौके पर पहुंच गया। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। देर रात तक बचाव कार्य जारी था। खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतकों में एक नाबालिग भी बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक मोती नगर इलाके सुदर्शन पार्क में डब्ल्यूजेड-1 में पंखे बनाने की भूतल समेत एक मंजिला फैक्टरी है। यहां करीब 15 से 20 लोग काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 8.47 बजे अचानक फैक्टरी में एक तेज धमाका हुआ और फैक्टरी का एक बड़ा हिस्सा गिर गया।

खबर मिलते ही स्थानीय लोग मदद को भागे। लोगों ने तुरंत मलबे से 10 लोगों को बाहर निकालकर डीडीयू व अन्य अस्पताल भेजा। इधर देर रात को निगम का दस्ता भी जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गया। घटना स्थल पर मलबा हटाने का काम जारी थी।

Related posts

यूपीए सरकार में भी हुए थे सर्जिकल स्ट्राइक, यह कोई नया नहींः शिंदे

Rahul srivastava

सोशल मीडिया बढ़ाएगी भाजपा की पहुँच

Breaking News

वीडियो जारी कर हिजबुल ने दी भारत के खिलाफ जंग की धमकी

bharatkhabar