Breaking News featured खेल

राष्ट्रमंडल खेल: मौसम खत्री ने जीता रजत पदक

224066 mausam khatri राष्ट्रमंडल खेल: मौसम खत्री ने जीता रजत पदक

गोल्ड कोस्ट: 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन शुक्रवार को कुश्ती में भारत के लिए पदक आना जारी है। पुरुषों के 97 किग्रा फ्रीस्टाइल में मौसम खत्री ने रजत पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक मुकाबले में खत्री को दक्षिण अफ्रीका के मार्टिन एरामुस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मार्टिन ने मौसम खत्री को 12-2 से शिकस्त दी।

 

224066 mausam khatri राष्ट्रमंडल खेल: मौसम खत्री ने जीता रजत पदक
Source: Zee News

 

इससे पहले महिलाओं के फ्री स्टाइल 57 किग्रा वर्ग में भारतीय पहलवान पूजा ढांडा को भी रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। स्वर्ण पदक मुकाबले में पूजा को नाइजीरिया के ओडुनायो एडेकुओरोये ने 7-5 से शिकस्त दी। वहीं, फ्री स्टाइल 68 किग्रा वर्ग में भारत की दिव्या काकरन ने बांग्लादेश की शिरीन सुल्ताना को मात देकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। इससे पहले पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरूषों के फ्री स्टाइल 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था।

 

भारत के अब इन खेलों में 39 पदक हो गए हैं, जिसमें 17 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं।

Related posts

घुम्मकड़ लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है ट्रैवल इंश्योरेंस, जानिए क्या है इसकी योग्यता

Trinath Mishra

अखिलेश यादव पर FIR का विरोध, सपा अधिवक्ता सभा ने फूंका सीएम योगी का पुतला

Shailendra Singh

राफेल को सामान मुहैया कराने वाली कंपनी गोवा में लगाए कारखाना: पर्रिकर

Rahul srivastava