featured देश

समुद्री सीमाओं को नहीं भेद सकेगा दुश्मन, बेड़े में शामिल हुआ ‘सारथी’

Navy समुद्री सीमाओं को नहीं भेद सकेगा दुश्मन, बेड़े में शामिल हुआ 'सारथी'

नई दिल्ली। अब देश के दुश्मन हमारी समुद्री सीमाओं पर अपनी बुरी नजर नहीं डाल सकेंगे, न ही 26/11 की घटना को दोहराया जा सकेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय तटरक्षक बेड़े को उनका सारथी मिल गया है। सेना की शक्ति को और मजबूत बनाने के लिए कोस्ट गार्ड का गश्ती जहाज सारथी बेड़े में शामिल हो गया है। गोवा शिपयार्ड में शुक्रवार को सारथी की लॉन्चिंग की गई इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहे।

navy

गौरतलब है कि मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के लिए हमलावर समुद्र के रास्ते ही आए थे। जिसके बाद समुद्रीय सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सारथी के तैनात होने के बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा और अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत की जा सकेगी।

जानिए सारथी की खासियत:-

– सारथी बोफोर्स तोप से लैस है और समंदर में भारत की सुरक्षा को इससे मजबूती मिलेगी।

– भारत में बना सारथी 105 मीटर लंबा है और रक्षा क्षेत्र में सरकार द्वारा मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी है।

– सारथी की तैनाती से तटीय इलाकों की सुरक्षा करने, बचाव अभियान चलाने, तस्करी रोकने के काम में कोस्ट गार्ड की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

– यह नेविगेशन और कम्युनिकेशन में भी आधुनिक उपकरणों से लैस है।

– समंदर में तेल बिखरने से पैदा होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए इस शिप में पल्यूशन रेस्पांस इक्विपमेंट भी होगा।

– यह उन छह जहाजों की सीरीज में तीसरा है, जिसका ऑर्डर तटरक्षक बल ने दिया है। सभी 6 शिप की डिलिवरी 2017 में पूरी हो जाने की उम्मीद है।

Related posts

टिकट बुक कराओ और पंद्रह दिनों के भीतर पैसे चुकाओ, रेलवे का धमाकेदार ऑफर

bharatkhabar

पूर्व सैनिक के परिवार से मिलने गए सिसोदिया को पुलिस ने हिरासत में लिया

shipra saxena

झांसी में दर्दनाक हादसा, खतरनाक तरीके से गई पांच लोगों की जान

Shailendra Singh