मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह नेगी के पिता डॉ.बी.एस.नेगी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। स्व.डॉ.बी.एस.नेगी की आयु लगभग 68 वर्ष थी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घडी में शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने बीते बुधवार को जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर स्व.डॉ.नेगी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीते बुधवार को जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर विधायक मगन लाल शाह की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने शाह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने चिकित्सकों से शाह के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।