Breaking News featured उत्तराखंड देश भारत खबर विशेष यूपी

राम मंदिरः आज से शुरू हुआ देशव्यापी दान अभियान, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दी सहयोग राशि

754cdef1 fa3a 4556 b6eb 4fd7c94fbfb8 राम मंदिरः आज से शुरू हुआ देशव्यापी दान अभियान, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दी सहयोग राशि

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग राशि दी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटाने का अभियान शुरू किया गया है। जिसके चलते आज यानि शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र प्रचार प्रमुख जगदीश जी, क्षेत्र कार्यवाहक शशिकांत दीक्षित, प्रांत प्रचारक युद्धवीर जी, केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद अशोक तिवारी, रवि देव, सह प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद अजय जी, प्रांत सह व्यवस्थापक नीरज मित्तल ने मुख्यमंत्री से भेंट की।

दान देने पर 50 फीसदी तक टैक्स में छूट-

बता दें कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रकिया शुरू हो चुकी है। देशवासी अपनी श्रद्वा अनुसार राम मंदिर निर्माण के लिए दान दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आज से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देशव्यापी दान अभियान शुरू कर दिया है। लोगों की राम मंदिर निर्माण में अपार श्रद्वा है। जिसके चलते जो भी किसी से बन पड़ रहा है वह उतना दान कर रहा है। राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट द्वारा 15 जनवरी से शुरू होने वाला देशव्यापी दान अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। जिसके चलते राम मंदिर के चंदे के लिए लगभग 55 करोड़ लोगों से संपर्क किया जाएगा। इसके साथ ही दान के लिए 10 रुपये, 100 रुपये और हजार रुपये के कूपन छपवाए गए हैं। टैक्स कटौती के कारण दो हजार से अधिक का चंदा नहीं लिया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दान देने पर 50 फीसदी तक टैक्स में छूट भी मिलेगी।

मंदिर निर्माण में आएगा करोड़ों का खर्चा-

इसके साथ ही राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर कई वर्षो से विवाद चल रहा था। जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट ने साल 2019 में फैसला सुनाया। जिसके बाद अब जाकर कहीं राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई है। मंदिर काफी भव्य होगा, लिहाजा इसमें करोड़ों रुपये का खर्चा भी आएगा। जानकारी के अनुसार राम मंदिर निर्माण में करीब 1100 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिसके चलते राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट राम मंदिर निर्माण के लिए देशव्यापी दान अभियान शुरू करने जा रहा है।

Related posts

पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट हो रहे पीओके के व्यापारी

Rani Naqvi

सचिवालय में चारधाम ऑल वेदर रोड की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह

Rani Naqvi

पंखे पर लटका मिला दंपत्ति का शव, हत्या या आत्महत्या सस्पेंस बरकरार

kumari ashu