featured यूपी

बांदा में बोले सीएम अखिलेश: सपा-कांगेस बढ़ाएगी विकास की रफ्तार

cm akhilesh बांदा में बोले सीएम अखिलेश: सपा-कांगेस बढ़ाएगी विकास की रफ्तार

बांदा। उत्तर प्रदेश विधनसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां लोगों का विश्वास जीतने के लिए लगातार जनसभाएं कर रही हैं, इसी सिलसिले में सीएम अखिलेश ने आज ने आज बांदा जिला के बबेरु में जनसभा को संबोधित किया। काम बोलता है नारे के साथ सीएम अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम किया है और इस प्रयास को इस बार और भी गति दी जाएगी।

सीएम ने कहा कि जितना काम सपा सरकार ने किया है उतना किसी ने नहीं किया। एक बार फिर से सपा सरकार बना देना प्रदेश का सम्पूर्ण विकास होगा। उन्होने कहा कि सपा सरकार बनते ही फतेहपुर में शीवर लाईन का काम सबसे पहले होगा। उन्होने कहा कि सपा सरकार अगर बनती है तो पुलिस की भर्ती और सरल होगी और केवल हाईस्कूल और इंटर के अंको के बल पर नौकरी दी जायेगी। फतेहपुर में जनसभा सुनने आई भीड़ को भी उन्हांने सराहा।

अखिलेश ने करहल में कहा, ‘प्रधानमंत्री हमें 84 की याद दिला रहे हैं, उनके सलाहकार पता नहीं कैसे हैं, वह इतनी दूर क्यों जा रहे हैं, फिरोजाबाद की याद दिला देते हैं। इसमें कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष ने हम लोगों को हराया था।’ अखिलेश ने कहा कि यह लोग इसलिए याद दिला रहे हैं, क्योंकि इन्होंने चुनाव खो दिया है। इनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है।केंद्र पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने कहा कि लोग उन पर अनुभव हीनता का आरोप लगाते हैं लेकिन इंसान तभी चलना सीखता है जब वह बार-बार गिरे। सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने दावा किय़ा कि सपा पहले चरण के मतदानों में भी आगे दिख रही थी और दूसरे चरण में भी आगे दिख रही है।

Related posts

बीजेपी में दिखी आंतरिक कलह! बीएल संतोष ले रहे हैं बैठक

sushil kumar

नर्मदा सेवा यात्रा में बोले सीएम योगी, नमामि गंगे परियोजना को आगे बढ़ाना है

kumari ashu

इस डर से छिपाया था नेहा धूपिया ने अपनी प्रेग्‍नेंसी का राज, खुद किया खुलासा

mohini kushwaha