featured Breaking News देश

देशभर में मनाया जा रहा है क्रिसमस, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

christmas देशभर में मनाया जा रहा है क्रिसमस, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

नई दिल्ली। आज 25 दिसंबर है। देश में आज क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन को ईसाई समुदाय के लोग यीशू मसीह के जन्मदिन के रुप में मनाते हैं। इस त्यौहार पर पीएम मोदी ने देश वासियों को बधाई दी है।

 

christmas देशभर में मनाया जा रहा है क्रिसमस, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

पीएमओ ने ट्वीट कर कहा कि हम ईसा मसीह के शिक्षाओं से प्रेरित होते हैं।’मेरी क्रिसमस, हम ईसा मसीह के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हैं और उनका जश्न मनाते हैं। शांति, एकता और करूणा का उनका संदेश हम सभी को प्रेरित करता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देश के नागरिकों को क्रिसमस की बधाई दी है,

क्रिसमस से पहले ईस्टर का त्यौहार मनाया जाता था। माना जाता है कि यूरोप में गैर-ईसाई समुदाय के लोग सूर्य के उत्तरायण के मौके पर त्योहार मनाते थे। इस दिन सूर्य के लंबी यात्रा से लौट कर आने की खुशी मनाई जाती है, इसी कारण से इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है।

क्रिसमस में सबसे ज्यादा धूम सैंटा क्लॉज की होती है। सैंटा का जन्म जीसस की मौत के बाद 280 साल बाद हुआ था। सेंटा जीसस पर विश्वास करते थ। पहले वो पादरी बने और फिर बिशप। वो बच्चों को चोरी छिपे गिफ्ट दिया करते थे। इसके बाद हर साल बच्चों ने अपने मोजे घर के बाहर टांगना शुरु किए। सैंटा इसमें ही गिफ्ट डाल के जाते थे।

Related posts

सपा के पूर्व सांसद भालचंद नजरबंद

shipra saxena

UP : मां ने PUBG खेलने से रोका तो बेटे ने कर दी हत्या, लाश के साथ सोती रही बेटी , बदबू छिपाने के लिए डाला रूम-फ्रेशनर

Rahul

उत्तराखंड: नैनीताल के नवोदय विद्यालय में मिले 82 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Rahul