featured दुनिया

Chinese Spy Ship Yuan Wang 5: श्रीलंकाई बंदरगाह में पहुंचा चीन का ये ‘जासूस जहाज़’, भारतीय खेमे में मची खलबली

image Chinese Spy Ship Yuan Wang 5: श्रीलंकाई बंदरगाह में पहुंचा चीन का ये 'जासूस जहाज़', भारतीय खेमे में मची खलबली

Chinese Spy Ship Yuan Wang 5:  श्रीलंकाई बंदरगाह हंबनटोटा में लंगर डाले चीनी जासूसी जहाज युआन वांग 5 के आगमन को लेकर भारतीय खेमे में जबरदस्त खलबली मची थी। भारत की लाख कोशिशों के बावजूद चीन का जासूसी जहाज भारत के बेहद करीब आने में सफल रहा।

ये ऐसे समय में हुआ जब भारत ने आर्थिक संकट के दलदल में फंसे श्रीलंका को मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जबकि चीन ने एक तरह से मुंह फेर लिया था। ये घटनाक्रम भारत के पड़ोसी देशों में चीन के रूतबे को दर्शाता है। ये एक तरह से चीन द्वारा भारत को संदेश भी था कि वो इस इलाके का अभी भी बॉस है।

हंबनटोटा से कितनी दूर है भारत

श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह से भारत के चेन्नई बंदरगाह का फासला करीब 535 समुद्री मील (नॉटिकल माइल) या 990 किलोमीटर है। इसी तरह हंबनटोटा और कोच्चि बंदरगाह के बीच का फासला करीब 609 समुद्री मील या 1128 किलोमीटर है।

विशाखापत्तनम बंदरगाह हंबनटोटा से 802 समुद्री मील या करीब 1485 किलोमीटर की दूरी पर है। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए लॉन्च बेस इंफ्रास्ट्रक्चर देने वाला सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा में स्थित है जो हंबनटोटा से करीब 1100 किलोमीटर की दूरी पर है।

Related posts

लखनऊ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सील किया फन रिपब्लिक मॉल  

Shailendra Singh

डीयू ने प्रवेश परीक्षा की तारीख का किया ऐलान, 26 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच में होगी परीक्षाएं

Nitin Gupta

हनी ट्रैप में फंसे BJP सांसद, अश्लील तस्वीरें बनाकर मांगे जा रहे 5 करोड़ रुपये

shipra saxena