Breaking News featured यूपी

लखनऊ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सील किया फन रिपब्लिक मॉल  

लखनऊ जिलाधिकारी की बड़ी कार्रवाई, सील किया फन रिपब्लिक मॉल  

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार को राजधानी के बड़े मॉल फन रिपब्लिक को सील कर दिया गया है।

कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्‍लंघन

राजधानी में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शहर के सभी प्रतिष्‍ठानों और कार्या स्‍थलों में कोविड-19 प्रोटोकॉल को फॉलो करने का निर्देश दिया था, लेकिन शहर के बड़े मॉल फन रिपब्लिक में इसका उल्‍लंघन पाया गया।

 

fun mall लखनऊ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सील किया फन रिपब्लिक मॉल  

fun mall 1 लखनऊ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सील किया फन रिपब्लिक मॉल  

 

ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल के उल्‍लंघन मामले में बड़ी कार्रवाई करते उप जिलाधिकारी सदर के आदेश पर फन रिपब्लिक मॉल को सील कर दिया गया है। फन मॉल अग्रिम आदेशों तक सील किया गया है। जिला प्रशासन की टीम ने आज फन मॉल में औचक निरीक्षण किया तो इस दौरान टीम को भारी अनियमितताएं मिलीं, जिस पर यह कार्रवाई की गई।

इससे पहले भी जारी किया गया था नोटिस

एसडीएम सदर प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि, फन मॉल में इससे पहले 20 मार्च को भी निरीक्षण किया गया था, उस दौरान भी कोविड प्रोटोकॉल फॉलो नहीं किया जा रहा था। प्रशासन ने उनको नोटिस दिया था, जिस पर 23 मार्च को उन्‍होंने कोविड नियमों का शत-प्रतिशत पालन होने की बात कही थी।

 

fun mall 2 लखनऊ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सील किया फन रिपब्लिक मॉल  

 

उन्‍होंने बताया कि, आज टीम ने एक बार फिर निरीक्षण किया तो फिर से अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर पूरे मॉल को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया है। उन्‍होंने बताया कि, इस मामले में 24 घंटे के भीतर एडीएम ट्रांसगोमती को जवाब देने को कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आज निरीक्षण के दौरान मिलीं ये कमियां:
  • कोविड हेल्‍प डेस्‍क का सुचारू रूप से संचालन न किया जाना।
  • सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन न किया जाना।
  • बिना मास्‍क के ग्राहकों की एंट्री और उन्‍हें खरीदारी करने देना।

Related posts

बाथरुम में घंटो रोती रही जाह्नवी, वजह जानकर आप भी रहे जाएंगे दंग

mohini kushwaha

कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, जानें क्या है पूरा मामला

Aman Sharma

MP : PM MODI ने सागर में संत रविदास मंदिर-स्मारक की रखी नींव, 100 करोड़ में बनेगा मंदिर

Rahul