पंजाब

चुनाव के पहले बादल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

prakash singh badal चुनाव के पहले बादल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गुरूवार को शतुराणा विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर संगत दर्शन किया। इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में जिस तरह के धार्मिक, सामाजिक नुकसान किए हैं उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है और इसने अपने 60 साल के राज में दौरान लोगों को धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर बांटकर सिर्फ अपने  हित के काम किए हैं।

prakash singh badal चुनाव के पहले बादल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब की नदियों के पानी छीनने के लिए साजिशें रची और श्रीमति इंदिरा गांधी ने पंजाब का पानी छीनने सतलुज यमुना लिंक नहर का शिलान्यास किया। जबकि दूसरे तरफ अकाली दल ने उसी दिन ही पानी को बचाने के लिए मोर्चा लगा दिया। अब उनकी सरकार ने सतलुज यमुना लिंक नहर का भोग डाल कर इसके लिए प्राप्त की गई जमीन असली मालिकों के नाम कर दी है। इससे पहले बादल ने पातड़ां में चनगरा सडक़ पर बने कामरेड बलदेव सिंह लूंबा गेट का उद्घाटन भी किया। कामरेड बलदेव सिंह लूंबा 10 साल पंजाबविधान सभा के विधायक रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शुतराणा, पातडां ककराला में 145 पंचायतों और दो नगर परिषदों को विकास के लिए 10 करोड़ रूपये की अनुदान राशि जारी की ।

Related posts

प्रदेश में कांग्रेस का धरना अकाली-भाजपा सरकार के बीच गुप्त समझौते का परिचायक-आप

piyush shukla

कनाडा के पीएम ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, लंगर हॉल में बेली रोटियां

Vijay Shrer

मूसेवाला मर्डर केस के दो आरोपियों की जेल में हत्या, चले धारदार हथियार

Rahul