खेल featured देश

दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को टक्कर देने वाले सुनील छेत्री आखिर क्यों होते हैं भावुक

chhetri दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को टक्कर देने वाले सुनील छेत्री आखिर क्यों होते हैं भावुक

फुटबॉल के धमाकेदार गोल दाग दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को टक्कर देने वाले सुनील छेत्री ने भावुक होने का करण बताते हुए कहा कि समय के साथ वह बूढ़े होने का एहसास करने लगे है। जिसकी वजह से वब भावुक हो जाते है। छेत्री कहते हैं। कि इसका असर उन पर दिखाई दे रहा है।

 

chhetri दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को टक्कर देने वाले सुनील छेत्री आखिर क्यों होते हैं भावुक

इंटरकॉन्टिनेंटल कप के पहले पहले मैच भावुक हुए थे छेत्री

गौरतलब है कि इंटरकॉन्टिनेंटल कप के पहले मैच में चीन के खिलाफ मुकाबले में छोत्री ने मैदान में दर्शकों की संख्या बेहद कम देखर छेत्री उदास हो गए थे। उन्होंने इसी उदासी में भावुक होकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो पर छेत्री ने हाथ जोड़ते हुए दर्शकों से अपील की कि वो मैदान पर मैच देखने आएं।

अफगानिस्तान टेस्ट में शमी की जगह तेज गेंदबाज नवदीप सैनी शामिल हुए

वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स का समर्थन

छेत्री के वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खूब तवज्जो दी थी और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से लेकर कई दिग्गज छेत्री का समर्थन करते देखे गए। और छेत्री आपील का केन्या के खिलाफ अगले मैच में प्रभाव पड़ा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था। और इसमें भारत ने जीत हासिल की थी।छेत्री ने मैच खत्म होने के बाद पूरी टीम के साथ मैदान का चक्कर लगाते हुए दर्शकों का हाथ जोड़कर इस शानदार समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान छेत्री काफी भावुक हो गए थे।

आईपीएल टीम के क्रिकेटर संदीप शर्मा ने की अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई फैंस ने दी शुभकामनाएं

छेत्री शानदार प्रदर्शन

फाइनल के दिन मुंबई में बारिश के बाद भी अच्छे खासे लोग मैदान में पहुंचे। छेत्री की कप्तानी में भारत ने रविवार को केन्या को 2-0 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कपमें जीत दर्ज की। दोनों गोल छेत्री ने ही किए।इस टूर्नामेंट में छेत्री ने एक हैट्रिक सहित कुल आठ गोल दागे। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 64 गोल करने वाले छेत्री ने कहा, ‘मैं बूढ़ा हो रहा हूं।

छेत्री की उम्र 30 के पार

उम्र 30 के पार हो चुकी है। कुछ न मिले, तो वीडियो बना देता हूं। जिस दिन वो वीडियो बनाया उस दिन ब्रेकफास्ट नहीं किया था। खाली बैठा था तो वीडियो बना दिया। डालने से पहले अपने पीआर वालों से पूछा नहीं, पूछता तो वे मना कर देते। शादी हो गई है, समय के साथ बूढ़ा हो रहा हूं, इसीलिए भावनाओं में बह जाता हूं।

Related posts

यूपी चुनाव: भाजपा के दिग्गज नेता आज घर-घर पहुंचेंगे वोट मांगने, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

Neetu Rajbhar

भाजपा सांसद का राहुल पर तंज, कार्ति की हुई गिरफ्तारी, राहुल को याद आई नानी

Vijay Shrer

दिल्ली में आज दोपहर 3 बजे विरोध रैली: राहुल गांधी

Trinath Mishra