Char Dham Yatra 2022: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अक्षय तृतीया के दिन वैदिक मंत्रोच्चराण पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए हैं। वहीं, दोनो धामों के कपाट खुलने के बाद चारधाम यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो गया। केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुलेंगे।
ये भी पढ़ें :-
India Corona Update: भारत में कोरोना मामलों में उछाल, 24 घंटे में मिले 3,205 नए केस, 31 की मौत
केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को सुबह 6.25 बजे पूरे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। इसके बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट 8 मई को सुबह 6.15 बजे खोले जाएंगे। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में बाबा केदारनाथ धाम को विशेष माना गया है।
सरकारी आदेश के मुताबिक रोजाना 15 हजार श्रद्धालु बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। वहीं रोजाना 7 हजार तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर सकेंगे।
ऐसे ही गंगोत्री में 7 हजार और यमुनोत्री में 4 हजार की संख्या में श्रद्धालु रोजाना दर्शन कर सकेंगे। नियमानुसार, समय सीमा 45 दिनों के लिए लागू की गई है। ये नियम कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से बनाए गए हैं।