देश featured मनोरंजन

जुनूनी बेटी के जज्बे को राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का सलाम, ऐसे दी बधाई

SEEMA PUNIYA जुनूनी बेटी के जज्बे को राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का सलाम, ऐसे दी बधाई

नई दिल्ली।  एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ी काफी शानदार प्रर्दशन कर रहे हैं और उनके उत्साह को खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी काफी बढ़ा रहे हैं। एशियाई खेलों में पैंतीस साल की सीमा ने 62.26 मीटर की दूरी तय कर सर्वश्रेष्ठ प्रयास में चक्का फेंक स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उनकी इस जीत पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत  पीएम मोदी की ओर से हौंसला अफजाई कर बधाई दी गई।

जुनूनी बेटी के जज्बे को राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का सलाम, ऐसे दी बधाई
जुनूनी बेटी के जज्बे को राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का सलाम, ऐसे दी बधाई


आपको बता दें कि इसी के साथ राज्यवर्धन सिंह की ओर से एशियन गैम्स में महिलाओं के बेहतर प्रदर्शन की भी तारीफ की गई है। राज्यवर्धन सिंह की ओर से 18 साल की भारतीय रनर हिमा दास के बेहतर प्रदर्शन और गोल्ड जीतने पर भी बधाई दी गई थी।

सीमा पूनिया इससे पहले 2004 और 2012 में हुए ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह 2006 के मेलबोर्न राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक भी जीत चुकी है। सीमा ने साल 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य और साल 2014 व 2016 में रजत पदक जीता। 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता था। पूनिया ने 2014 में हुए एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। वहीं अब एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

ये भी पढ़ें:-

गोल्ड जीत हिमा दास ने रचा इतिहास, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत दिग्गजों ने दी बधाई

खेलों को अनिवार्य बनाने के लिए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की पहल, पीरियड होगा अनिवार्य

 

Related posts

बदमाशों ने पप्पू यादव को बनाया निशाना, उतारा मौत के घाट

kumari ashu

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस यूपी में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, अखिलेश यादव ने किया ऐलान

Rahul

फिर देखने को मिला केजरीवाल-अमरिंदर ट्विटर वार

Rahul srivastava