featured देश

बढ़ी हुई संपत्ति पर चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश ने दी सफाई

lokesh बढ़ी हुई संपत्ति पर चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश ने दी सफाई

हैदराबाद। नोटबंदी के फैसले पर सबसे पहले जिस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को अपना समर्थन दिया था अब उसी मुख्यमंत्री का बेटा अपनी संपत्ति को लेकर सुर्खियों में है। वो कोई और नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू के बेटे एन लोकेश है।

lokesh बढ़ी हुई संपत्ति पर चंद्रबाबू नायडू के बेटे लोकेश ने दी सफाई

पांच महीने में संपत्ति पहुंची 330 करोड़:-

दरअसल तेलगू देशम पार्टी के महासचिव लोकेश नारा ने चुनाव आयोग को हलफनामा दिया है जिसमें उन्होंने 330 करोड़ की संपत्ति का ब्यौरा दिया है। जबकि अक्टूबर 2016 की संपत्ति की बात की जाए तो लोकेश ने अपनी संपत्ति 14.5 करोड़ रुपए बताई थी। लेकिन बीते पांच महीने में उनकी संपत्ति में एकदम से 23 गुना बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है जिसके चलते वो सुर्खियों में बने हुए है।

जानिए साल 2016 और 2017 का संपत्ति का ब्यौरा:-

अपनी आय के ब्यौरे में लोकेश ने बताया कि उनके पास 273,83,94,996 रुपये की चल संपत्ति है जोकि उनके परिवार का मालिकाना हक वाली कंपनी हैरिटेज फूट लिमटेड में उनके शेयर्स के रुप में हैं। इसके साथ ही लोकेश इस कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। इसके साथ ही 18 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति, विरासत में मिले 38.51 करोड़ और 6.28 करोड़ रुपये की देनदारी भी शामिल है। इस तरह उनकी संपत्ति 303 करोड़ हुई। वहीं पिछले साल के हलफनामें में 14.50 करोड़ की संपत्ति बताई थी जिसमें 6.36 करोड़ की देनदारी शामिल थी। इसके साथ हेरिटेज फूड के 2.52 करोड़ रुपये के शेयर , अन्य कंपनियों में 1.64 करोड़ के शेयर और 93 लाख रुपये की कार का ब्यौरा था।

लोकेश का दावा नहीं खरीदी कोई नई संपत्ति:-

इस पूरे मामले पर एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए लोकेश ने बताया कि उन्होंने पिछले पांच महीने से कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में मेरी संपत्ति की बाजार में कीमत के अनुसार उतनी थी और चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक मैंने अपनी संपत्ति इस समय की कीमत के अनुसार ही घोषित की है।

Related posts

IPL: आज दो युवा कप्तानों की टक्कर, ऋषभ पंत और संजू सैमसन होंगे आमने-सामने

pratiyush chaubey

अजमेर में बड़ा हादसा: 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 10 से अधिक लोग दबे, रेस्क्यू जारी

Saurabh

Republic Day 2021: 26 जनवरी को लेकर सुरक्षा कड़ी, नोएडा में धारा 144 लागू

Aman Sharma