कांस फिल्म फेस्टीवल 2018 में एक के बाद एक बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपना जलवा बिखेर रही हैं। सोमवार को बॉलीवुड की नई नवेली दुल्हन 71वें कांस फेस्टीवल में शामिल होने पहंची। इस दौरान सोनम हाथों में मेहंदी लगाए देशी अंदाज में फेस्टीवल में शिरकत करने पहुंची। बता दें कि सोनम कपूर ने 8 मई को अपने लोंग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर ली है।
कांस में सोनम ने एकदम शानदार एंट्री की है, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह इवेंट में शामिल होने से पहले सिक्योरिटी चैकअप से गुजरती नजर आ रही हैं।
दीपिका और कंगना के बाद अब कांस में छाया ऐश का जलवा, बटरफ्लाई गाउन में जीता सबका दिल
इस वीडियो में सोनम अपनी कार की बैकसीट पर सजी-धजी बैठी हुई हैं। इसी बीच सिक्योरिटी गार्ड कार के दोनों गेट खोलते हैं और सोनम उनका हैलो कहकर अभिवादन करती हैं। सोनम के ठीक सामने बैठा शख्स इस वाकये को कैमरे में कैप्चर कर रहा है। गार्ड उन्हें बताता है कि सिर्फ सिक्योरिटी के लिहाज से चैकिंग की जा रही है। इसी बीच कैमरा हाथ में पकड़े शख्स की आवाज आती है- “हमने सोनम की ड्रेस के नीचे कुछ छिपा रखा है।” उनकी बात सुन सोनम हंस पड़ती हैं।
कांस में हिस्सा लेने फ्रांस पहुंची सोनम कपूर ने देशी अंदाज में रेड कार्पेट पर शानदान एंट्री ली। इस मौके पर उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस के साथ लूज चोटी औऱ हाथों पर मेहंदी यो लुक उपर काफी जच रहा था।
Cannes Film Festival-रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय ने जीता लोगों का दिल
शादी के बाद सोनम अपनी पहली कान अपीयरंस में नजर आईं। सोनम ने राल्फ एंड रूसो का ऑफ-व्हाइट डिजाइनर लहंगा पहना था। अपने लुक को उन्होंने चोपार्ड के इयररिंग्स से कम्पलीट किया। साथ ही बालों पर लगा आम्रपाली का परांदा, उनके लुक को और भी चार चांद लगा रहा था।