मारुति सुजुकी इंडिया ने CNG मॉडल वाली कार की 1 मिलियन यूनिट्स बेचने का रिकॉर्ड बना लिया है। इस मुकाम पर पहुंचने वाली वो देश की पहली कंपनी भी बन गई है।
यह भी पढ़े
Punjab CM Oath Ceremony Live: भगवंत मान ने पंजाब मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ
मारुति ऑल्टो, एस-प्रेसो, वैगनआर, सेलेरियो, डिजायर, अर्टिगा, ईको, सुपर कैरी और टूर-एस को CNG मॉडल में खरीदा जा सकता है। CNG में सबसे ज्यादा रेंज देने वाला मॉडल सेलेरियो है। इसका माइलेज 35.60km/kg है।
मारुति ने 2010-11 में CNG की 15,900 यूनिट बेची थीं। 2016-17 में ये आंकड़ा 3.5 लाख यूनिट पर पहुंचा। 2018-19 में कंपनी ने 5.3 लाख यूनिट का आंकड़ा छू लिया। 2020-21 में 7.98 लाख यूनिट का आंकड़ा छुआ। इसके बाद 2021-22 में कंपनी ने 10 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया।
कार में ये हैं ख़ास फीचर्स
माइक्रोस्विच, ये सुनिश्चित करता है कि व्हीकल बंद है और फ्यूल भरते समय शुरू नहीं होता है।
गैस रिसाव के स्थिति में इसका एडवांस डुअल सोलेनाइड सिस्टम फ्यूल को ऑटो-कट करता है।
CNG फिलर फिल्टर CNG सिस्टम को जंग और धूल के कणों से बचाता है।
इसे पेट्रोल मोड में स्टार्ट किया जाता है, जिससे इंजन का अच्छी तरह लूब्रिकेशन हो जाता है।